• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्याज की बढ़ती महंगाई से निजात के लिए सरकार ने किया ये उपाय

Desk by Desk
29/10/2020
in Categorized
0
onion प्याज

प्याज

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार रात कहा कि प्याज की बढ़ती महंगाई से ग्राहकों को निजात दिलाने के लिए एक लाख टन का बफर स्टॉक जारी किए जाने समेत अलग-अलग कदम उठाए जा रहे हैं। तोमर ने इंदौर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर धरमपुरी कस्बे में एक चुनावी सभा में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्याज के दाम बढ़ने का मामला सरकार के संज्ञान में है।

राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नाफेड) के पास मौजूद प्याज का एक लाख टन का बफर स्टॉक जारी किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने समय से पहले ही देश से प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है, जबकि इसके आयात के रास्ते खोल दिए गए हैं।’’

तोमर ने कहा कि कांग्रेस दोमुंही राजनीति करते हुए केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने वर्ष 2019 के पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान अपने घोषणापत्र में कहा था कि वह देश में व्यापार को बंधनों से मुक्त करेगी, अंतरराज्यीय कारोबार को बढ़ावा देगी, कृषि उपज विपणन समितियों (एपीएमसी) को समाप्त करेगी, संविदा खेती को प्रोत्साहित करेगी और आवश्यक वस्तु अधिनियम को खत्म करेगी।’’

दुनिया के टॉप 10 अमीरों को एक ही दिन में 34 अरब डॉलर का झटका

कृषि मंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस ये काम नहीं कर सकी क्योंकि वह दलालों और बिचौलियों के दबाव में रहती है। लेकिन भाजपा नीत केंद्र सरकार ने कृषि सुधारों के लिए नये कानून बनाकर दिखा दिए। इसलिए अब कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है।’’उन्होंने एक सवाल पर कहा, ‘‘जब पंजाब सरकार के नए कृषि कानून हमारे पास आएंगे, तो हम उनका बारीकी से अध्ययन कर किसानों के हित में जरूरी कदम उठाएंगे।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने प्याज की बढ़ती कीमतों के लिए केंद्र की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों पर लगाई गई प्याज की भंडारण सीमा पर केंद्र से बात करेंगे। सरकार के इस कदम के विरोध में नासिक की ज्यादातर कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) मंडियों में व्यापारी प्याज की नीलामी में लगातारे तीसरे दिन शामिल नहीं हुए। एशिया के सबसे बड़े प्याज बाजार लासलगांव एपीएमसी में भी यही स्थिति रही। महाराष्ट्र देश का प्रमुख प्याज उत्पादक राज्य है। नासिक को प्याज का केंद्र माना जाता है।

महाराष्ट्र के नासिक जिले में प्याज उत्पादकों और व्यापारियों से बातचीत करते हुए पवार ने बुधवार को कहा कि निर्यात प्रतिबंध और व्यापारियों के लिए भंडारण की सीमा को हटाने के लिए एक वृहद नीति की जरूरत है। इसमें सभी अंशधारकों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए।  पवार ने कहा, ”इस बारे में केंद्र के संबंधित अधिकारियों से जल्द बात की जाएगी। हालांकि, इस फैसले से किसानों और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ी हैं, लेकिन नीलामी को रोकना इसका विकल्प नहीं है। ऐसे में एपीएमसी में प्याज की नीलामी जल्द शुरू की जानी चाहिए।

Tags: cheaper onionOniononion price hikeprice of mustard oilprice of onionretail price of onionrise in price of onionप्याजप्याज का फुटकर भावप्याज का भावप्याज के दाम में उछालसरसों के तेल का दामसस्ता प्याज
Previous Post

दुनिया के टॉप 10 अमीरों को एक ही दिन में 34 अरब डॉलर का झटका

Next Post

भारतीय अब अपने घर भेज रहे अधिक पैसा

Desk

Desk

Related Posts

Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Next Post
economy

भारतीय अब अपने घर भेज रहे अधिक पैसा

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव , खुद को किया आइसोलेट

16/01/2022

अमेरिकी हथियारों संग गाड़ी पर जश्न मना रहे थे तालिबानी, तभी हुआ कुछ ऐसा की….

01/09/2021
Team India

मुकाबले से पहले टीम इंडिया बर्मिंघम के होटल में ‘कैद’, सामने आई ये बड़ी वजह

02/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version