• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफियाओं का ठिकाना बनेगा गरीबों का आशियाना, सीएम योगी आज करेंगे भूमि पूजन

Writer D by Writer D
26/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, प्रयागराज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज में भू-माफियाओं और अपराधियों के कब्जे से मुक्त कराई जमीनों पर गरीबों के लिए आवास बनाने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी, सूबे के मुख्यमंत्री योगी खुद अपने वादे को पूरा करने के क्रम में आज प्रयागराज में भूमि पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आज माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई लूकरगंज स्थित नजूल की जमीन पर गरीबों के लिए आवास निर्माण का शाम करीब साढ़े तीन बजे भूमि पूजन करेंगे। इस जमीन पर गरीबों के लिए पीएम आवास योजना के तहत 75 आवास बनाए जाएंगे। योगी सरकार अब तक माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए करीब 1500 करोड़ से अधिक की जमीन जब्त कर चुकी है। इन जमीनों पर सरकार ने गरीबों के लिए आवास बनाने का वादा किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर आज दोपहर 2.30 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर लैंड करेगा। पुलिस लाइन में सलामी के बाद मुख्यमंत्री सीधे शहर के खुल्दाबाद स्थित लूकरगंज पहुंचेंगे, और यहां माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई नजूल की जमीन पर गरीबों के लिए 75 आवास बनाने को लेकर भूमि पूजन करेंगे।

इसके बाद सीएम लीडर प्रेस मैदान में दोपहर 3.25 के करीब जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कायस्थ पाठशाला के 150वें स्थापना समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कायस्थ पाठशाला के कार्यक्रम में करीब 1 घंटे रहेंगे। इसके बाद कार द्वारा बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

गैस टैंकर में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

लूकरगंज स्थित नजूल की जमीन, जिसे माफिया अतीक अहमद से प्रशासन ने मुक्त कराया है। उसका क्षेत्रफल करीब 1731 वर्ग मीटर है। इस जमीन पर 4 मंजिला इमारत बनाई जाएगी जाएगी, जिसमें 75 फ्लैट होंगे। इसकी लागत करीब 458.88 लाख आएगी। इस बिल्डिंग में पार्किंग के साथ ही एक कम्युनिटी हॉल भी बनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले इन फ्लैट में, एक फ्लैट की लागत करीब 6 लाख रुपए आएगी। इसमें डेढ़ लाख भारत सरकार अनुदान देगी। एक लाख का अनुदान राज्य सरकार देगी। शेष धनराशि 3.50 लाख योजना के लाभार्थी को वहन करनी होगी।

Tags: cm yogipm avas yojnaPrayagraj Newsup newsYogi News
Previous Post

गैस टैंकर में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Next Post

पीयूष जैन के कन्नौज वाले घर से बोरों में मिला 80 करोड़ रुपए, 15 किलो सोना

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
Sanchita Ugale
मनोरंजन

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
PAF training aircraft crashes
Main Slider

PAF का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत

15/06/2026
Next Post

पीयूष जैन के कन्नौज वाले घर से बोरों में मिला 80 करोड़ रुपए, 15 किलो सोना

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड : सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं त्रिवेंद्र सिंह रावत

09/03/2021
Janhvi shared dance video, fans asked why are you dancing like crazy

जान्हवी ने शेयर किया डांस वीडियो, फैंस ने पूछा पागलों की तरह क्यों डांस कर रहे

22/06/2021
JIO

Jio डाउनलोड स्पीड में 19.3 mps के साथ टॉप पर, अपलोड में Voda ने बाजी मारी

13/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version