• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवसेना बनाम कंगना का मुद्दा लगातार तूल पर, एक्ट्रेस को मिला राष्ट्रीय महिला आयोग का साथ

Desk by Desk
05/09/2020
in Categorized
0
kangana

कंगना रनौत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| शिवसेना बनाम कंगना रनौत का मुद्दा लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शिवसेना विधायक की ओर से कंगना को ‘मुंह तोड़ने’ की धमकी दिए जाने के बाद अब इस विवाद में राष्ट्रीय महिला आयोग की भी एंट्री हो गई है। कंगना को क्लीनचिट देते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कंगना के खिलाफ हमलावर शिवसेना की विचारधारा पर भी सवाल उठाए।

राधिका आप्टे : कैरेक्टर और स्टोरी लाइन के आधार पर फिल्मों का करती हूँ चयन

रेखा शर्मा ने बात करते हुए कहा, ”कंगना के किसी भी ट्वीट में ऐसा नहीं लगा कि वो देशद्रोही हैं या किसी व्यक्ति को उन्होंने धमकी दी है। इससे शिवसेना के नेताओं की विचारधारा सामने आती है कि अगर महिलाएं आजादी से बात कर रही हैं, तो वो उन्हें सह नहीं सकते।”

इससे पहले एक ट्वीट में रेखा शर्मा ने कहा, ”एएनआई के मुताबिक, शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक ने एक इंटरव्यू में कंगना रनौत को धमकी दी है। सीपी मुंबई पुलिस उन्हें (विधायक) को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस मामले को स्वत: संज्ञान लिया है।” शिवसेना विधायक ने कहा है कि यदि कंगना मुंबई आती हैं तो शिवसेना की महिला कार्यकर्ता उसका मुंह तोड़ देंगी। सरनाईक ने ट्वीट में यह भी कहा कि मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के लिए कंगना पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।

दरअसल कंगना ने मुंबई शहर और पुलिस को लेकर हाल ही में टिप्पणियां की थीं, जिनको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कंगना ने कहा था कि उन्हें उन लोगों से अधिक मुंबई पुलिस से डर लगता है, जिन्हें वे मूवी माफिया कहती हैं। इस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कथित तौर पर कंगना को कहा था कि अगर उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है तो उन्हें यहां नहीं आना चाहिए।

एक्टर विद्युत जामवाल की फिल्म ‘खुदा हाफिज’ का बनाया जाएगा सीक्वल

इसके बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस कंगना पर हमलावर है। कई जगह शिवसैनिकों ने कंगना के खिलाफ प्रदर्शन किया तो शिवसेना नेता संजय राउत और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कंगना को मुंबई या महाराष्ट्र नहीं आने की सलाह दी है। कंगना ने भी खुली चुनौती देते हुए कहा है कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं और किसी में हिम्मत है तो रोक ले।

Tags: Kangana RanautKangana Ranaut vs Sanjay RautNational Commission for WomenRekha SharmaSanjay RautShiv Sena MLAShiv Sena MLA Kangana Threatकंगना रनौतकंगना रनौत बनाम संजय राउतराष्ट्रीय महिला आयोगरेखा शर्माशिवसेना विधायकशिवसेना विधायक कंगना धमकीसंजय राउत
Previous Post

राधिका आप्टे : कैरेक्टर और स्टोरी लाइन के आधार पर फिल्मों का करती हूँ चयन

Next Post

रायपुर: बस और ट्रक की टक्कर में 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
7 laborers died in road accident

रायपुर: बस और ट्रक की टक्कर में 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

यह भी पढ़ें

Electricity

15 लाख बिजली कर्मचारी तीन फरवरी को करेंगे देशव्यापी ‘कार्य बहिष्कार’

31/01/2021
child dies after falling into sewer

सीवर में गिरने से मासूम की मौत पर सख्त कार्रवाई, अधिशासी अभियंता सहित कई निलंबित

26/04/2024

जहरीला खाना खाने से मासूम सहित तीन महिलाओं की मौत, दो की हालत गंभीर

04/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version