• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मामूली बात पर वृद्धा को उतारा था मौत के घाट

Writer D by Writer D
04/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, जौनपुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। सुरेरी थाना अंतर्गत शौच के लिए निकली लापता हो गई वृद्धा का शव 11 दिन बाद खेत खोदकर बरामद किए जाने के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि खेत से बैगन तोड़ने की मामूली सी बात पर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपितों का पुलिस ने शुक्रवार को चालान कर दिया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।

सुरेरी थाना क्षेत्र के रामपुर निस्फी गांव की 72 वर्षीय धर्मा देवी दो वर्ष पूर्व पति विष्णु पटेल के देहांत के बाद घर पर अकेली रहती थीं। उनके चारों पुत्र रोजी-रोटी के सिलसिले में अहमदाबाद रहते थे। गत 19 नवंबर की भोर में शौच के लिए निकलीं तो वापस नहीं लौटीं। देरशाम तक न लौटने पर पड़ोसियों ने खोज की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। तब उन्होंने उनके बेटों को सूचना दी। अगले दिन बेटे आ गए। कोई सुराग न मिलने पर 21 नवंबर को थाने पर सूचना दी।

पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। छानबीन में जुटी पुलिस ने 30 नवंबर को संदेह के दायरे में आए नोनरा गांव के खरपत्तू पाल व निस्फी के महेंद्र पटेल को हिरासत में ले लिया। उनकी निशानदेही पर खरपत्तू पाल के बैगन के खेत में दफनाया गया शव बरामद कर लिया। कयास लगाया जा रहा था कि फसल की सुरक्षा को खेत के चौतरफा लगाए गए बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपितों ने शव दफना दिया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो हत्या का मामला सामने आया। रिपोर्ट में गला दबाने से मौत और शरीर पर चोट की पुष्टि हुई।

थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने शुक्रवार को थाने में पत्रकारो से बात करते हुए बताया कि पूछताछ में महेंद्र पटेल ने स्वीकार किया कि धर्मा देवी उसके खेत से चोरी से बैगन तोड़ रही थी। रखवाली के लिए वह खेत में सोया था। आंख खुल जाने पर उसने धर्मा देवी को डंडे से मार दिया। वह छटपटाने लगी तो उसने अपने मफलर से गला घोटकर मार डाला। शव भूसे के ढेर में छिपा दिया। रात में शव बगल में स्थित खरपत्तू पाल में रख दिया। 20 नवंबर की सुबह खरपत्तू को खेत में शव होने की सूचना दी। फिर दोनों ने मिलकर शव को दफना दिया। जल्द गलाने के लिए शव पर नमक छिड़क दिया था।

Tags: crime newsJaunpur newsup news
Previous Post

हत्या के आरोपी पूर्व जिला आबकारी अधिकारी को पांच साल की सजा

Next Post

आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गलती से भी न करें ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Black Toes
Main Slider

उंगलियों का कालापन दूर करेंगे ये नुस्खें

10/06/2026
backless
Main Slider

तेज धूप से काली हो चुकी पीठ को ऐसे बनाएं खूबसूरत

10/06/2026
Copper
Main Slider

क्या आप भी रोज तांबे की बोतल से पीते है पीने, तो जान लें इसके नुकसान

10/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

09/06/2026
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा

09/06/2026
Next Post
Surya Grahan

आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गलती से भी न करें ये काम

यह भी पढ़ें

Suchna Vibhag Tableau

Uttarakahand: सूचना विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

26/01/2024
Arrested

सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने पर ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार

07/08/2023
PM Fumio Kishida

प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला, भाषण के दौरान फेंका गया स्मोक बम

15/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version