• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उंगलियों का कालापन दूर करेंगे ये नुस्खें

Writer D by Writer D
10/06/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Black Toes

Black Toes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेहरे की खूबसूरती सभी को पसंद होती हैं जिसका सभी ध्यान रखते हैं और हर दिन इसकी देखभाल के लिए प्रयास करते रहते हैं। ऐसे में महिलाएं अक्सर हाथ और पैरों को नजरअंदाज कर देती हैं जिसकी वजह से उंगलियों के पोरों पर कालापन(Black Toes)  छाने लगता हैं। पैरों की उंगलियों और पोरों का कालापन (Black Toes) पैरों की खूबसूरती को बिगाड़ सकता है।

क्या आप भी उंगलियों के कालेपन की वजह से अपने पैरों को छिपाने की कोशिश करती हैं और अपने पसंदीदा फुटवेयर्स भी नहीं पहन पाती हैं? ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से पैर की उंगलियों का कालापन (Black Toes) आसानी से दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में…

अंडे का इस्तेमाल

1 अंडे का एग व्हाइट, 1 छोटा चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच बेसन लेकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पैरों के प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और सूखने दें। 15 मिनट बाद इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए उंगलियों से हटाएं। पैरों को पानी से धो लें और पैरों को मॉइस्चराइज करें। बेहतर परिणामों के लिए इस नुस्खे को कम से कम 15 दिनों तक हफ्ते में 3 बार आजमाएं।

चंदन पाउडर का इस्तेमाल

अपने पैरों के उंगलियों की रंगत को निखारने के लिए आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए करीब दो चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें खीरे, टमाटर और नींबू का रस मिला लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को अपने पैरों के उंगलियों पर लगा लें। कुछ देर के बाद जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से स्किन का कालापन दूर होने लगेगा।

एलोवेरा का इस्तेमाल

पैरों की उंगलियों और पोरों के कालेपन को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल को पैर की उंगलियों के प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 5 मिनट तक इससे उंगलियों की मसाज करें। इसे 15-20 मिनट के लिए लगाए रखें। पैरों को धो लें और अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें। यदि आप जल्दी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं तो नियमित इस नुस्खे को आजमाएं। इसके 15 दिन तक इस्तेमाल से ही उंगलियों का कालापन दूर होने लगेगा।

नींबू के रस का इस्तेमाल

एक्सफोलिएशन या स्क्रबिंग आपके पैरों की उंगलियों के कालेपन को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। यह आपकी त्वचा के रंग को हल्का करने के साथ-साथ उन्हें चिकना और नरम बनाता है। इसके लिए 1 चम्मच नींबू के रस और चीनी को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे अपने पैरों की उंगलियों में तब तक रगड़ें जब तक कि यह त्वचा में अच्छी तरह समा न जाए। नींबू के रस में विटामिन- सी की बहुतायत मात्रा होती है जो त्वचा की रंगत निखारने में मदद करती है वहीं चीनी एक अच्छे स्क्रबर की तरह काम करती है जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को दूर करने में मदद करती है।

संतरे के छिलकों का इस्तेमाल

पैरों की उंगलियों डार्कनेस दूर करने के लिए आप संतरे के छिलकों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए संतरे के छिलकों को सुखा लें और फिर इन्हें पीस कर इनका पाउडर तैयार कर लें। फिर इसमें थोड़ा दूध मिला लें। इसके बाद इस तैयार पेस्ट को अपने हाथों और पैरों पर लगाएं और इसके सूखने के बाद इसे सादे पानी से धो लें। इससे आपकी डार्क स्किन की रंगत निखरने लगेगी।

बेसन का इस्तेमाल

2 टेबलस्पून बेसन, 1 टेबल स्पून नींबू का रस, 1 टेबल स्पून शहद, 1 चुटकी हल्दी और 1 टेबल स्पून दही लेकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे पैरों के प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और कुछ देर या सूखने के लिए छोड़ दें। 15 मिनट बाद हल्की स्क्रबिंग करते हुए इसे हटा दें। पैरों को अच्छी तरह से धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं। अच्छे परिणामों के लिए इस प्रक्रिया को रात में सोने से पहले और नियमित रूप से दोहराएं। ऐसा करने से काले धब्बों से जल्दी राहत मिल सकती है।

ग्लिसरीन का इस्तेमाल

पैरों की उंगलियों और पोरों के काले धब्बों को दूर करने के लिए ग्लिसरीन आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में आप नींबू के रस में ग्लिसरीन को अच्छे से मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। आप इस मिश्रण का इस्तेमाल क्रीम के रूप में भी कर सकते हैं। आप 15 मिनट बाद मिश्रण को साधारण पानी से धो लें और अगर आप चाहें तो इस पूरे दिन भी अपनी त्वचा पर लगा रहना छोड़ सकते हैं। ऐसा करने से काले दाग धब्बों से राहत मिल सकती है।

बेकिंग सोडे का इस्तेमाल

1 चम्मच बेकिंग सोडे को गरम पानी में मिलाएं और उसमें अपने हाथों को 15 मिनट के लिये भिगोएं। उसके बाद अपने हाथों को ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को कम से कम हफ्ते में 2 से 3 बार आजमाएं।

Tags: beautyBeauty tipsblack toeshome remedies to get rid of black toes
Previous Post

कोहनी के कालेपन से है परेशान, दूर करेंगे ये नुस्खे

Next Post

ब्रेकफास्ट में बनाए कटोरी ढोकला, सभी को आएगा पसंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
Main Slider

बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका: CM योगी

26/10/2026
Next Post
Dhokla

ब्रेकफास्ट में बनाए कटोरी ढोकला, सभी को आएगा पसंद

यह भी पढ़ें

Ashish Goyal

विद्युत व्यवस्था में परीक्षण खण्ड का अत्यधिक महत्व: आशीष गोयल

28/09/2023
Banke Bihari temple

बांके बिहारी मंदिर में घटना के जांच के आदेश, 15 दिन में योगी सरकार को कमेटी देगी रिपोर्ट

21/08/2022
love you zindagi girl

‘Love you zindagi’ गाने पर झूमने वाली लड़की से रूठ गई जिंदगी

14/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version