• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हजरत निजामुद्दीन में बड़ा हादसा: पत्ते शाह दरगाह की छत गिरी, 5 की मौत

Writer D by Writer D
15/08/2025
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
The roof of Patte Shah Dargah collapsed

The roof of Patte Shah Dargah collapsed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन क्षेत्र में शुक्रवार को पत्ते शाह दरगाह (Patte Shah Dargah) परिसर में एक कमरे की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के समय 15–16 लोग कमरे में मौजूद थे, जो मलबे के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मलबे से लोगों को निकालकर एम्स ट्रॉमा सेंटर और RML अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित किया, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। बाकी 10 घायलों का इलाज जारी है।

भारी बारिश से जर्जर हुई छत

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण छत कमजोर हो गई थी। करीब 25–30 साल पुरानी यह छत बारिश के दौरान भरभराकर गिर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हिस्सा जायरीन के बैठने के लिए बने कमरों का था।

NDRF और स्निफर डॉग की मदद से रेस्क्यू

भारी मलबे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आईं, जिसके बाद NDRF को बुलाया गया। टीम अपने स्निफर डॉग के साथ मौके पर पहुंची और दबे लोगों को ढूंढकर बाहर निकाला। सभी को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

दिल्ली के डिविजनल फायर ऑफिसर मुकेश वर्मा ने बताया कि मलबे में फंसे सभी लोगों को निकाल लिया गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और 10 घायल हैं। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पार्षद सारिका चौधरी मौके पर मौजूद हैं और हर संभव मदद कर रही हैं।

जांच के बाद ही हादसे के असली कारण का पता चल सकेगा, हालांकि प्राथमिक जांच में बारिश और छत की जर्जर स्थिति को कारण माना जा रहा है।

Tags: delhi newsPatte Shah Dargah
Previous Post

स्वदेशी मॉडल से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : सीएम योगी

Next Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों को किया सम्मानित, संस्कृति एप का किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया बड़ा भरोसा

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Dehradun-Mussoorie road caves in due to heavy rain
Main Slider

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

20/07/2026
Next Post
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों को किया सम्मानित, संस्कृति एप का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

chargesheet

Power Crisis: बंद पड़ी 610 मेगा वाट की 3 इकाइयां होंगी शुरू

19/06/2023

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने विषय कांबिनेशन की सूची की जारी

22/09/2020
स्पेन में कोरोना

स्पेन में कोरोना के 24 घंटों में रिकॉर्ड 922 नए मामलों की पुष्टि

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version