• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

11 हजार फीट पर दौड़ा ‘फिट इंडिया’, नीति अल्ट्रा रन से सीमांत विकास को नई रफ्तार

Writer D by Writer D
01/06/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Niti Extreme Ultra Run

Niti Extreme Ultra Run

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चमोली। सीमांत जनपद चमोली की सामरिक और प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ (Niti Extreme Ultra Run) ने फिटनेस, पर्यटन और सीमांत विकास का नया संदेश दिया। 31 मई से 2 जून तक चल रहे इस तीन दिवसीय आयोजन में देश के 27 राज्यों से आए 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सोमवार को विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वर्चुअल माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत आयोजित यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि सीमांत गांवों को “देश का पहला गांव” मानते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ (Niti Extreme Ultra Run) इसका जीवंत उदाहरण है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना के जरिए सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और रिवर्स माइग्रेशन को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने बताया कि नीति क्षेत्र में होम स्टे की संख्या 35 से बढ़कर 450 से अधिक हो चुकी है, जो पर्यटन संभावनाओं के तेजी से विस्तार का संकेत है।

धामी (CM Dhami)ने कहा कि 11 हजार फीट की ऊंचाई पर आयोजित यह अल्ट्रा रन युवाओं के साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है। “नीति घाटी का यह जागरण केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत स्वाभिमान, स्वावलंबन और नए विश्वास की नई इबारत है।” उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए भारतीय सेना, आईटीबीपी, पर्यटन विभाग, आयोजकों और स्थानीय जनता को बधाई दी।

पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना और आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाना और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजन में 5, 10, 21, 42 और 75 किलोमीटर की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मलारी गांव में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल सहित अन्य अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया। विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

आयोजन के अंतिम दिन 2 जून को गमसाली से मलारी के बीच 30 किलोमीटर एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की संभावना है।

Tags: cm dhamiNiti Extreme Ultra Runutarakhand news
Previous Post

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया आवंटन पत्र, चेक, मकान की चाबी व सम्मान

Next Post

33 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: सीएम

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
CM Dhami distributed appointment letters to 276 youth

33 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: सीएम

यह भी पढ़ें

सोनिया गांधी Sonia Gandhi

किसान आंदोलन की वजह से सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी जन्मदिन

08/12/2020
Laxmmi Bomb Film

फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब शिड्यूल के मुताबिक OTT प्लैटफॉर्म पर होगी रिलीज

08/09/2020
Ranveer Singh

रणवीर सिंह ने ‘तुम क्या मिले’ गाने पर बनायी रील, फैंस बोले- आदिपुरुष से तो अच्छा है

02/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version