• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं थम रहा जोधपुर का बवाल, इलाके में बंद हुआ इंटरनेट

Writer D by Writer D
03/05/2022
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
jodhpur

jodhpur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) में दो समुदायों के बीच सोमवार आधी रात हुआ बवाल (Ruckus) थमने का नाम नहीं ले रहा है। जोधपुर में सोमवार रात करीब 11:30 बजे मामूली बात को लेकर दो गुट (jodhpur clash) आमने-सामने हो गए जिसके दोनों पक्षों की ओर से जालोरी गेट चौराहे पर देर रात जमकर पत्थरबाजी की गई। वहीं ताजा जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह ईद की नमाज के बाद जोधपुर के जालोरी गेट इलाके में एक बार फिर तनाव की स्थिति (communal tension) पैदा हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ईद की नमाज के बाद पुलिस (jodhpur police) पर पथराव किया गया है जिसके बाद लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। बता दें कि देर रात हुए बवाल के बाद मंगलवार सुबह फिर एक गुट ने स्वतंत्रता सेनानी की मूर्ति पर लगे झंडे को हटाने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।

झंडा लगाने पर हुआ विवाद 

मालूम हो कि सोमवार देर रात झंडा लगाने की बात पर हुए विवाद के बाद दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी जिसके बाद मौके पर पुलिस और आरएसी का जाब्ता तैनात किया गया था। हालांकि देर रात पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल कर लिया था और दोनों पक्षों के लोगों से समझाइश कर मामला शांत किया गया था।

ईद की नमाज के बाद दो गुटों में चली गोलियां, 3 घायल

वहीं जोधपुर (Jodhpur) पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और फ्लैग मार्च निकाला जाएगा और हम कानून के तहत कार्रवाई करेंगे। गोगोई के मुताबिक कुछ पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आई है जिसकी हम जांच कर रहे हैं।

इधर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर (Jodhpur) में हुई झड़प के मद्देनजर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर डीजीपी और अन्य अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

ईद की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर पथराव, सुरक्षाबालों ने संभाला मोर्चा 

वहीं जोधपुर (Jodhpur) प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। हिंसक झड़पों को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद की है जिसके आदेश जोधपुर संभागीय आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने जारी किए।

वहीं सोमवार रात हुई झड़प मे एक थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी और 4 पत्रकारों के घायल होने की भी खबर है। घटना के मुताबिक जोधपुर के जालोरी गेट के पास परशुराम जयंती के मौके पर लगे भगवा झंडे लगाए गए थे जिनको ईद से पहले हटाने पर विवाद शुरू हुआ जिसके बाद दो गुट आपस में उलझ गए।

सीएम गहलोत ने की शांति की अपील

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के जालोरी गेट पर दो समूहों के बीच झड़प में शामिल लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा, जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। अगले ट्वीट में उन्होंने कहा, जालौरी गेट, जोधपुर पर दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Lashkar-E-Taiba के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 आतंकवादी गिरफ्तार

Tags: hindi news livejodhpur clashJodhpur NewsNational newsrajasthan newstoday news
Previous Post

BhulBhulaiya 2 के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे कार्तिक आर्यन, शर्मा की चाय का उठाया लुत्फ

Next Post

अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमनोत्री धाम के कपाट, धामी भी रहे मौजूद

Writer D

Writer D

Related Posts

jan jan ki sarkar jan jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल

05/02/2026
Dr. R. Rajesh Kumar
राजनीति

अब आम जनमानस की शिकायत नहीं भटकेगी, शिविरों में मिलेगा समाधान: डॉ. आर. राजेश कुमार

05/02/2026
CM Dhami
राजनीति

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ और त्वरित करें – सीएम धामी

05/02/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली: सीएम साय

05/02/2026
CM Dhami
Main Slider

सनातन संस्कृति और राष्ट्र चेतना के प्रतीक थे ब्रह्मगिरी महाराज : मुख्यमंत्री धामी

05/02/2026
Next Post
gangotri

अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमनोत्री धाम के कपाट, धामी भी रहे मौजूद

यह भी पढ़ें

The Kerala Story

बॉक्स ऑफिस पर आई ‘The Kerala Story’ की सुनामी, 10वें दिन 150 करोड़ की ओर बढ़ी फिल्म

15/05/2023
pramod tiwari

अमेरिका की घटना इतिहास में शर्मनाक घटना के तौर में याद रहेगी : तिवारी

08/01/2021
cm yogi

भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का एक्शन, SDM को बनाया तहसीलदार

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version