• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कमजोरी के साथ शेयर बाजार ने की शानदार रिकवरी, सेंसेक्स में भी आया उछाल

Writer D by Writer D
19/07/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सोमवार की शानदार मजबूती के बाद इस कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज (मंगलवार) घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। लेकिन बाजार खुलने के बाद मिले खरीदारी के जबरदस्त सपोर्ट से शेयर बाजार निचले स्तर से रिकवरी करने में सफल रहा। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक शानदार रिकवरी करके हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में शेयर बाजार के दिग्गजों में से टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अपोलो हॉस्पिटल और आयशर मोटर्स लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से बढ़त बनाए हुए थे। दूसरी ओर एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, नेस्ले इंडिया, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टाटा कंस्ट्रक्शन और इंफोसिस के शेयर बिकवाली के दबाव में फंस कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 269.27 अंक की कमजोरी के साथ 54,251.88 अंक के स्तर पर खुला। बाजार में कारोबार की शुरूआत होते ही कुछ सेकेंड के लिए मामूली गिरावट का रुख भी बना, लेकिन इसके तुरंत बाद खरीदारों ने तेजी के साथ लिवाली शुरू कर दी। हालांकि बीच-बीच में बाजार में बिकवाली का झटका भी लगता रहा, जिसके कारण सेंसेक्स की गति में कुछ समय के लिए ब्रेक भी लगता हुआ नजर आया।

डॉलर के मुक़ाबले 80 के पार पहुंचा रुपया, जानें क्या होगा आप पर असर

बिकवाली के इन झटकों के बावजूद खरीदारों ने लिवाली जारी रखी, जिसके कारण सेंसेक्स कुछ समय के लिए मामूली गिरावट का रुख बनने के बावजूद ऊपर की ओर चढ़ता गया। लगातार हो रही लिवाली के समर्थन से ये सूचकांक 10 बजे के कुछ मिनट पहले ही निचले स्तर से 255.45 अंक की रिकवरी के साथ 54,588.27 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर एक बार फिर हुई मामूली बिकवाली की वजह से सेंसेक्स की गति भी थोड़ी धीमी पड़ी। बाजार (Share Market) में जारी लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 54.41 अंक की बढ़त के साथ 54,575.56 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 91.45 अंक की गिरावट के साथ 16,187.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही निफ्टी को खरीदारों का भरपूर सपोर्ट मिला, जिसके कारण इस सूचकांक ने तेजी से रिकवरी करना शुरू कर दिया। शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में बाजार में हुई मामूली बिकवाली के कारण निफ्टी की चाल पर भी थोड़ा असर पड़ा, लेकिन कुछ ही देर बाद बाजार में खरीदार एक बार फिर हावी हो गए।

Lulu Mall विवाद पर सीएम योगी सख्त, बोले- मॉल को राजनीति का अड्डा न बनने दे प्रशासन

खरीदारों की ओर लिवाली का जोर बना दिये जाने की वजह से निफ्टी 10 बजे के थोड़ी देर पहले ही हरे निशान में पहुंचने में सफल हो गया। लगातार जारी खरीदारी और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 15.15 अंक की मजबूती के साथ 16,293.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने आज कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 292.28 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,228.87 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 89.90 अंक यानी 0.55 प्रतिशत टूटकर 16,188.60 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 760.37 अंक यानी 1.41 प्रतिशत मजबूत होकर 54,521.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 229.30 अंक यानी 1.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,278.50 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 15,528 नए केस, इतने हुए कालकवलित

Next Post

वर्ल्ड क्रिकेट में मचा हाहाकार, एक दिन में तीन स्टार प्लेयर्स ने खेल को कहा अलविदा

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

10/09/2026
Gold
Business

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव स्थिर

09/09/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

09/09/2026
Next Post
cricket

वर्ल्ड क्रिकेट में मचा हाहाकार, एक दिन में तीन स्टार प्लेयर्स ने खेल को कहा अलविदा

यह भी पढ़ें

Dr. Mahendra Singh

जब सूर्य निकलता है तब उसका रंग भगवा होता है : डॉ महेंद्र सिंह

10/12/2020
The most attractive aspect of UPITS is the food court.

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ‘यूपी का स्वाद’ बेमिसाल, जायकों के संग उमड़ी भीड़

28/09/2025

RO का लगातार सेवन होता है हानिकारक, हो सकती है ये बीमारियां

28/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version