• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

Writer D by Writer D
13/07/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दो दिन की लगातार गिरावट के बाद आज (बुधवार) घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का रुख है। हालांकि लिवालों और बिकवालों के बीच बाजार पर हावी होने के लिए लगातार खींचतान चल रही है, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांकों में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। शेयर बाजार लगातार हरे निशान में कारोबार करता नजर आ रहा है।

शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में अभी तक हिंदुस्तान युनिलीवर, एशियन पेंट्स, बीपीसीएल, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी हो रही है। वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजी, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 323.49 अंक की बढ़त के साथ 54,210.10 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत में ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण सेंसेक्स में गिरावट का रुख बनता नजर आया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाजार में लिवाली का जोर बन गया।

अभी तक के कारोबार में कभी लिवाली का जोर बनता नजर आ रहा है, तो कभी बिकवाली का दबाव बढ़ जाता है, जिसके कारण सेंसेक्स भी लगातार उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ रहा है। लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 246.94 अंक की मजबूती के साथ 54,133.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

राष्ट्रपति गोटाबाया सपत्नीक देश छोड़कर भागे, ‘आखिरी मंजिल’ पर पहुंचकर देंगे इस्तीफा

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने आज 69.90 अंक की तेजी के साथ 16,128.20 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार में जारी खरीदारी और बिकवाली का असर निफ्टी की चाल पर भी लगातार पड़ता हुआ नजर आ रहा है। अभी तक के कारोबार में निफ्टी 16,139.60 अंक तक उछल चुका है, जबकि बिकवाली के दबाव में इस सूचकांक में 16,102.20 अंक तक की गिरावट आ चुकी है। लगातार हो रही लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 67.20 अंक की मजबूती के साथ 16,125.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार ने आज बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 101.16 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,987.77 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 14.10 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 16,080.50 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

पीएम मोदी ने तेजस्वी को दी ये सलाह, सुनकर मुस्कुराने लगे प्रतिपक्ष नेता

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 508.62 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 53,886.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 157.70 अंक यानी 0.97 प्रतिशत गिरकर 16,058.30 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

राष्ट्रपति गोटाबाया सपत्नीक देश छोड़कर भागे, ‘आखिरी मंजिल’ पर पहुंचकर देंगे इस्तीफा

Next Post

सुशांत को रिया चक्रवर्ती ने लगाई थी नशे की आदत, NCB ने लगाएँ गंभीर आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

LPG gas cylinder
Business

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, इतने रूपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

01/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, शुरुआती कारोबार में दिखा दबाव

29/06/2026
Passport
Business

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

27/06/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

26/06/2026
LPG gas cylinder
Business

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Next Post
Rhea Chakraborty

सुशांत को रिया चक्रवर्ती ने लगाई थी नशे की आदत, NCB ने लगाएँ गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें

जूनियर व प्राथमिक स्तर के विद्यालयों

जूनियर व प्राथमिक स्तर के विद्यालयों को तत्काल खोलने की अनुमति दे सरकार

13/12/2020
IPL 2025

IPL अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला

09/05/2025
DM Savin Bansal

सविन बसंल के प्रयासों से देहरादून में कई योजनाएं उतर रही है धरातल पर

28/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version