• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया ऊंचाई का नया रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
30/08/2021
in Business, Main Slider
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही घरेलू शेयर बाजार ने रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने आज ओपनिंग के साथ ही ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना लिया। सेंसेक्स आज 204.53 अंक की मजबूती के साथ 56,329.25 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी ने 70.65 अंक की मजबूती के साथ 16,775.20 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स ने शुरुआती उतार चढ़ाव का सामना करने के बाद 175.62 अंक की मजबूती के साथ 56,124.72 अंक के स्तर पर दिन के कारोबार का अंत किया था। वहीं निफ्टी 63.30 अंक की तेजी के साथ 16,705.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत के साथ ही चौतरफा खरीदारी का माहौल बना हुआ है। जिसकी वजह से रिकॉर्ड स्तर पर खुलने के बावजूद बाजार नए रिकॉर्ड की ओर लगातार बढ़ता जा रहा है। दस बजे के कुछ पहले 9.57 बजे सेंसेक्स ने 505.80 अंक की छलांग के साथ 56,630.52 अंक के स्तर पर पहुंच कर अभी तक का सर्वोच्च स्तर हासिल कर लिया था।

चार IPS और 7 PCS की तैनाती में हुआ बड़ा फेरबदल, यहां देखें पूरी लिस्ट

इसी तरह निफ्टी में भी लगातार तेजी बनी हुई है और शुरुआती 40 मिनट के कारोबार में ही निफ्टी 149.50 अंक की मजबूती के साथ 16,854.70 अंक के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका था। हालांकि बाजार में हो रही छिटपुट बिकवाली के कारण दोनों सूचकांकों में मामूली गिरावट भी आई। जिसकी वजह से एक घंटे के कारोबार के बाद सुबह 10.15 बजे सेंसेक्स 499.42 अंक की मजबूती के साथ 56,624.14 अंक के स्तर पर और निफ्टी 146.05 अंक की छलांग के साथ 16,851.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज प्री ओपेनिंग सेशन में भी शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की थी। सेंसेक्स 250.13 अंक चढ़कर 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 56,131.60 अंक के स्तर पर खुला था। वहीं प्री ओपेनिंग सेशन में निफ्टी 0.30 फीसदी की मजबूती के साथ 50.20 अंक उछलकर 16,735.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

सीएम योगी ‘धर्म रक्षा-राष्ट्र रक्षा’ का संकल्प पत्र ठाकुरजी के श्रीचरणों में करेंगे अर्पित

Next Post

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इंजीनियरिंग कॉलेजों में लागू होगा रेंकिंग सिस्टम

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
engineering colleges

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इंजीनियरिंग कॉलेजों में लागू होगा रेंकिंग सिस्टम

यह भी पढ़ें

3 planets will transit

07 सितंबर राशिफल : इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन

07/09/2021
Asaduddin Owaisi

शिवलिंग मिलने के दावे पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- ज्ञानवापी मस्जिद थी, और कयामत तक रहेगी

16/05/2022
CM Yogi

यूपी में महिला संबंधी अपराध में सजा दिलाने की दर राष्ट्रीय औसत से 180 प्रतिशत से अधिक

05/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version