• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक उछला

Writer D by Writer D
28/12/2021
in Business, Main Slider
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन बढ़त की स्थिति बनी हुई है। मजबूत ग्लोबल संकेत होने के बावजूद बाजार में लगातार खरीदारी और बिकवाली चल रही है। हालांकि इस खरीद-बिक्री में शुरू से ही खरीदारों का जोर बना हुआ है। इसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक लगातार मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स मंगलवार को पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट के कारण 330.97 अंक की मजबूती के साथ 57 हजार,751.21 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार में लिवालों और बिकवालों के बीच रस्साकशी शुरू हो गई। कभी लिवाल बाजार पर हावी होते नजर आते, तो कभी बिकवाली का दौर तेज हो जाता। शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में ही एक बार बिकवाली का दबाव बढ़ने के कारण सेंसेक्स गिरकर 57 हजार,688.83 अंक तक पहुंच गया।

उसके बाद खरीदारी के सपोर्ट से अगले कुछ मिनट बाद ही सेंसेक्स 450 अंक से अधिक की छलांग लगाकर 57 हजार,876.84 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली शुरू हुई, जिसकी वजह से सेंसेक्स नीचे की ओर फिसलता हुआ नजर आने लगा। खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे सेंसेक्स 359.33 अंक की मजबूती के साथ 57 हजार,779.57 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण 91.35 अंक की मजबूती के साथ 17 हजार,177.60 अंक के स्तर पर खुला। बाजार में शुरू से ही जारी खरीदारी और बिकवाली के कारण शुरुआती 15 मिनट में ही निफ्टी फिसल कर 17 हजार,163.65 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

खरीदारी का जोर बढ़ने पर निफ्टी ने भी ऊंची छलांग लगाई और करीब 114 अंक की मजबूती के साथ 17 हजार,220.70 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इस स्तर तक पहुंचने के बाद एक बार फिर बाजार पर बिकवाल हावी होते हुए नजर आए, जिसके कारण निफ्टी भी फिसल कर नीचे आने लगा। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे निफ्टी 105.50 अंक की मजबूती के साथ 17 हजार,191.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Omicron के बढ़ते खतरे के बीच बड़ी राहत, देश को मिली 2 नई वैक्सीन

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स 333 अंक की मजबूती और 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57 हजार,753.24 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वही प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी भी 0.20 प्रतिशत की छलांग और 34.70 अंक की उछाल के साथ 17 हजार,121 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 295.93 अंक की मजबूती के साथ 57 हजार,420.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 82.50 अंक की बढ़त के साथ 17 हजार,086.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

Omicron के बढ़ते खतरे के बीच बड़ी राहत, देश को मिली 2 नई वैक्सीन

Next Post

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड जर्मनी में गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
mayawati
Main Slider

UP की कानून-व्यवस्था पर मायावती का हमला, ब्राह्मण समाज को बताया असुरक्षित

11/05/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

प्रचार ऑफलाइन, अब WFH की सलाह? अखिलेश का मोदी सरकार पर वार

11/05/2026
Share Market
Business

ओपनिंग बेल के साथ बाजार फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में

11/05/2026
Next Post

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड जर्मनी में गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Yogi heard the problems of 250 people

संवेदनशीलता और शीघ्रता से करें जन समस्याओं का निस्तारण : सीएम योगी

27/05/2025
communicable diseases

एक अप्रैल से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण को लेकर महाअभियान

15/03/2023
Narottam Mishra

कोविड-19 वैक्सीन ट्रायल का वॉलंटियर नहीं बन पाने की मन में पीड़ा है : नरोत्तम

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version