• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सम्भव’ की सफलता का आगाज अब राजधानी से जिले में पहुँचा

Writer D by Writer D
12/04/2025
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
SAMBHAV

SAMBHAV

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/मऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मऊ के आजमगढ़ मार्ग पर बड़ागांव स्थित ”मंगलम” बहुउद्देशीय भवन में दो दिवसीय ‘सम्भव’ (Sambhav) जनसुनवाई एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन 11-12 अप्रैल को किया गया । यह कार्यक्रम मंत्री जी की अध्यक्षता में नगर विकास, ऊर्जा विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा जनशिकायतों के निस्तारण और गरीब कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विगत दो दिनों में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के पंजीकरण के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा काउंटर लगाकर सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

तकनीक आधारित “सम्भव” (Sambhav) की इस जनसंपर्क प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मऊवासियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के प्रथम दिन 11 अप्रैल को शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा 12 अप्रैल को भी पंजीकरण कर लोगों की समस्याओं यथासंभव निस्तारण किया गया।

मंत्री जी के निर्देशानुसार 11 अप्रैल की सुबह से शिकायतों के पंजीकरण की कार्यवाही शुरू हो गई। शुक्रवार शाम को “मंगलम” पहुंचकर मंत्री जी ने व्यवस्था की समीक्षा किया। पुनः 12 अप्रैल को मंत्री जी ने “मंगलम” पर आकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए सभी स्टालों का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा किया और लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और उन्हें त्वरित रूप से निस्तारित करने का आदेश दिया।

मंत्री जी के आदेश के क्रम में बहुत सी शिकायतों का निस्तारण तात्कालिक रूप से विभिन्न विभागों द्वारा किया गया। राजधानी लखनऊ से विद्युत विभाग और नगर विकास विभाग के उच्च अधिकारी प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी मऊ के निर्देशानुसार जिला परियोजना अधिकारी, अपर जिला अधिकारी मऊ, अधिशासी अधिकारी मऊ और अन्य विभागों एवं निकायों से जुड़े उच्च अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

ऋषभ के नवाबों ने गुजरात टाइटंस को अदब से हराया, LSG ने लगाई जीत की हैट्रिक

विभागीय कार्यवाही के बीच ही मंत्री जी ने नगर विकास और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में तकनीक आधारित व्यवस्था संभव के तहत अपने विभाग की शिकायतों की जन सुनवाई स्वयं कर उनका तुरंत निस्तारण कराया तथा प्रक्रियाधीन कार्यों को भी निश्चित समय में करने का आदेश दिया। मंत्री जी ने बिजली विभाग की 29 और नगर विकास विभाग की 21 अर्थात कुल 50 शिकायतों की लगभग तीन घंटे तक स्वतः सुनवाई की। जिनमें से सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया। उपरोक्त 50 शिकायतकर्ताओं में से 30 शिकायतकर्ता ऑनलाइन जुड़े रहे। जिनमें पुरुष और स्त्री दोनों ही शामिल थे। बाकी की सुनवाई प्रत्यक्ष रूप से हुई।

11 अप्रैल को आई हुई 381 शिकायतों में से 266 शिकायतों अर्थात् 70 प्रतिशत का निस्तारण हुआ। वहीं 12 अप्रैल को आई हुई 429 शिकायतों में से 253 शिकायतों अर्थात् 60 प्रतिशत का त्वरित निस्तारण हुआ। प्रक्रियाधीन रहती शिकायतें निर्माण कार्य अथवा लाइन शिफ्टिंग, क्षमता वृद्धि जैसी नई सुविधाओं की माँग से संबंधित थीं जिनके निस्तारण के बारे में भी निर्देश दे दिए गए हैं।

मंत्री जी के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी शिकायतकर्ता संतुष्ट व उत्साहित दिखे तथा सभी ने मंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags: ak sharmamau newsSAMBHAV
Previous Post

यूपी में 16 लाख से अधिक बेसहारा गोवंश की सेवा कर रही योगी सरकार

Next Post

ग़रीब बस्तियों का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Rabri Devi
बिहार

पटना के 10 सर्कुलर रोड आवास को लेकर बढ़ा विवाद, राबड़ी देवी बोलीं- किसी कीमत पर खाली नहीं करेंगे घर

30/05/2026
Next Post
AK Sharma

ग़रीब बस्तियों का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Pitru Paksha

पितृ पक्ष में बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन जातकों पर होगी धन वर्षा

07/09/2025

दुष्कर्म के दोषी शिक्षक को उम्रकैद की सजा

08/06/2024
BJP

By-election: भाजपा ने उपचुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार, प्रियंका गांधी के सामने इनको बनाया प्रत्याशी

19/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version