• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऋषभ के नवाबों ने गुजरात टाइटंस को अदब से हराया, LSG ने लगाई जीत की हैट्रिक

Writer D by Writer D
12/04/2025
in Main Slider, खेल
0
LSG beat Gujarat Titans by 6 wickets

LSG beat Gujarat Titans by 6 wickets

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने IPL 2025 में दमदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा है। कप्तान ऋषभ पंत की बल्ले से नाकामी के बावजूद लखनऊ ने इस सीजन में अपनी चौथी जीत हासिल कर ली। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में LSG ने आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हरा दिया।

इस तरह जहां गुजरात को लगातार 4 जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा है, तो वहीं लखनऊ (LSG) ने लगातार तीसरी जीत अपने नाम दर्ज कराई। गुजरात की जीत के स्टार निकोलस पूरन और एडन मार्करम रहे, जिन्होंने विस्फोटक अर्धशतक जमाए। वहीं शार्दुल ठाकुर समेत अन्य गेंदबाजों ने भी टीम की बेहतरीन वापसी कराई।

इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीम की बल्लेबाजी में एक ही कहानी दोहराई गई। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी की और इस टीम ने शुरुआती 10 ओवर में 100 रन बना लिए थे लेकिन इसके बाद अगले 10 ओवर में लखनऊ (LSG) के गेंदबाजों ने बेहतरीन वापसी की। इसी तरह लखनऊ (LSG) भी जब चेज के लिए उतरी तो उसने भी 10 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए थे लेकिन इसके बाद गुजरात के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचाकर मुकाबले को रोमांचक बनाया।

सुदर्शन-गिल को छोड़ा बाकी बल्लेबाज फेल

गुजरात के लिए एक बार फिर कप्तान गिल (60) और साई सुदर्शन (56) ने जोरदार शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन अर्धशतक जमाए और सिर्फ 10 ओवर में टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों के बीच सिर्फ 12।1 ओवर में 120 रन की साझेदारी हुई, जो इस सीजन में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। मगर 13वें ओवर में शुभमन गिल आउट हुए और यहां से लखनऊ के गेंदबाजों ने बेहतरीन वापसी की। एक-एक कर गुजरात के विकेट गिरते रहे और रनों की रफ्तार भी कम होती रही। शार्दुल ठाकुर (2/34) ने आखिरी ओवर में लगातार गेंदों पर शरफेन रदरफोर्ड (22) और राहुल तेवतिया (0) को आउट कर गुजरात को 180 रन पर ही रोक लिया।

मार्करम-पूरन ने निकाला गुजरात का धुआं

वहीं मिचेल मार्श के इस मैच से बाहर होने के कारण लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत (21) ओपनिंग के लिए उतरे। इस बार उनके बल्ले से कुछ रन निकले लेकिन फिर भी ये जरूरत के हिसाब से काफी नहीं थे और 7वें ओवर में वो आउट हो गए। मगर दूसरी ओर से एडन मार्करम ने रनों की बौछार करते हुए 26 गेंदों में लगातार दूसरा अर्धशतक जमा दिया। उनके साथ आए निकोलस पूरन ने तो आते ही सिर्फ छक्कों की बारिश करते हुए 23 गेंदों में फिफ्टी जमा दी। दोनों ने टीम को 11 ओवर में 120 रन के पार पहुंचा दिया था।

12वें ओवर में मार्करम (58) आउट हुए, जबकि 16वें ओवर में पूरन (61) आउट हुए। यहां से गुजरात ने स्पिनर्स के दम पर कुछ वापसी की और मैच को आखिरी ओवर तक ले गए लेकिन अंत में आयुष बडोनी (28 नाबाद) ने चौका और छक्का जमाकर टीम को लगातार तीसरी जीत दिला दी।

Tags: gujrat titansIPLlsg vs gtLucknow Super Giants
Previous Post

CM कुर्सी पर पत्नी और फाइलों पर पति…, रेखा गुप्ता पर AAP का बड़ा आरोप

Next Post

यूपी में 16 लाख से अधिक बेसहारा गोवंश की सेवा कर रही योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Poison-Free Food

यूपी में 16 लाख से अधिक बेसहारा गोवंश की सेवा कर रही योगी सरकार

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Neha Sharma

कूड़ा कलेक्शन के लिए एक फरवरी से चलेगा ‘10तक डोर टू डोर’ अभियान

28/01/2023
notes found in sugarcane fields

गन्ने के खेत में मिले दो हजार व पांच सौ के नोट, मजदूरों में मची लूट

18/11/2020
mike pompeo

चीन को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने की है जिनफिंग की चाहत: पोंपियो

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version