• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में हुक्का व रेव पार्टी नहीं होगी, नशे की परंपरा पनपने नहीं दी जाएगी : शिवराज

Writer D by Writer D
07/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट shivraj singh chauhan

मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संस्कारी, सेवाभावी और सपनों के शहर इंदौर को विश्व का सबसे सुंदर शहर बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज यहाँ पिपल्याहाना क्षेत्र में नवनिर्मित फ्लाय ओव्हर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर मेट्रो का काम तेजी से शुरू किया जाएगा। इंदौर में यातायात को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में कार्ययोजना पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। केबल कार का कार्य प्रारंभ करने की ओर भी बढ़ रहे हैं। इसके अलावा इंदौर में कॉरिडोर की तरह ही पृथक् से बायपास का निर्माण भी किया जाएगा।

श्री चौहान ने लोकार्पित इस फ्लाय ओव्हर का नामकरण देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने की घोषणा की। उन्होंने इंदौर में 200 करोड़ रूपए से अधिक के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुक्का एवं रेव पार्टी नहीं होने दी जाएंगी। नशे की परंपरा पनपने नहीं दी जाएगी। भू-माफिया की तरह ही प्रदेश में ड्रग माफिया भी बख्शे नहीं जाएंगे। जो लोग बेटियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते हैं, वे सचेत हो जाएं। लव जेहाद प्रदेश की जमीं पर चलने नहीं दिया जाएगा। पत्थरबाजों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पत्थरबाजी जैसी गतिविधियां शासकीय व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं। इसके विरूद्ध आजीवन कारावास जैसा कड़ा कानून बनाया जाएगा।

लखनऊ में गैंगवार: पूर्व ब्लॉक प्रमुख की सरेराह गोली मारकर हत्या

श्री चौहान ने कहा कि बैंगलोर और हैदराबाद की तरह इंदौर शहर को भी आईटी का नया डेस्टिनेशन बनाया जाएगा। यहां बड़े उद्योगों के अलावा छोटे उद्योगों के लिए भी नए मार्ग खोले जाएंगे। इंदौर को रोजगार का नया हब बनाने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएंगे। अब इंदौर को सुंदर, स्वच्छ, संस्कारित, कचरामुक्त के अलावा रोजगारयुक्त शहर भी बनाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक इंदौर-5 और राऊ विधानसभा क्षेत्र के लिए 200 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इनमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत 107 करोड़ रूपए लागत के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का भूमिपूजन भी शामिल था। उन्होंने अमृत प्रोजेक्ट जलप्रदाय के अंतर्गत निर्मित 8 ओवरहेड टैंकों का लोकार्पण किया, इनकी लागत 18.30 करोड़ रूपए है। अमृत प्रोजेक्ट सीवरेज के अंतर्गत निर्मित 4 एसटीपी का लोकार्पण किया, जिनकी लागत 65.16 करोड़ रूपए है। स्मार्ट सिटी योजनांतर्गत इनकम्ब्युशन सेंटर एवं 56 दुकान के विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिनकी लागत 7.19 करोड़ रूपए है। कार्यक्रम में 15 कार्यों का लोकार्पण भी किया गया, जिनकी लागत 93.60 करोड़ रूपए है।

Tags: mp newsshivraj singh chauhan
Previous Post

विकास की मुख्यधारा में शामिल हो गया है अन्नदाता : योगी

Next Post

किसान को किसान रहने दो, इन्हे जाति धर्म के नाम पर मत बांटो : सिद्धार्थनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

gold
Main Slider

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

05/11/2025
Monorail Train
क्राइम

ट्रायल रन के दौरान झुक गई मुंबई की मोनोरेल, हवा में लटकी बोगी

05/11/2025
Savin Bansal
राजनीति

पीएम कार्यक्रम की तैयारी युद्ध स्तर पर, डीएम तड़के पहुंचे कार्यक्रम स्थल

05/11/2025
CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.
Main Slider

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

05/11/2025
CM Yogi gave flats to 72 families from the weaker income group.
Main Slider

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को देना होगा हिसाब- सीएम योगी

05/11/2025
Next Post
Siddharthnath

किसान को किसान रहने दो, इन्हे जाति धर्म के नाम पर मत बांटो : सिद्धार्थनाथ

यह भी पढ़ें

building collapse

ताश के पत्तों की तरह ढह गई दस मंज़िला इमारत, 11 की मौत

25/05/2022
horoscope

27 राशिफल: जानिए क्या लिखा है आपकी किस्मत में

27/02/2023

यूपी में सात करोड़ लोगों का टीकाकरण पूरा

27/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version