Categorized

Women’s Day बनेगा स्पेशल, घर की लेडीज के लिए झटपट बनाएं ये डिशेज

महिला दिवस (Women’s Day) आज को मनाया जाएगा। महिलाओं को समर्पित इस दिन को खास बनाने के लिए आप स्पेशल बना सकते हैं। वैसे तो महिलाएं हर दिन किचन में व्यस्त रहती हैं। ऐसे में यदि आप उन्हें एक दिन किचन से छुट्टी देकर उनके लिए कुछ खास बनाते हैं, तो वो खुश भी हो जाएगी और आपका एफर्ट ही उनके लिए अच्छा गिफ्ट और सरप्राइज हो सकता है। खाना बनाने के बारे में सोच रहे होंगे कि किस मुसीबत में फंसा रहे हैं, तो बता दें कि आपके लिए हम कुछ ऐसे डिशेज के नाम लेकर आए हैं, जो बहुत आसानी से बन जाएगा। इन डिशेज को आप कम समय में बहुत अच्छे से बनाकर अपनी लेडी को परोस सकते हैं।

दाबेली

दाबेली एक लोकप्रिय गुजराती डिश है, जो गुजरात और महाराष्ट्र में फेमस है। आलू, प्याज, मिर्च, धनिया और इमली की चटनी के स्वाद से भरपूर खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। दाबली बनाने के लिए आपको कम से कम 5-7 मिनट लगेंगे और खाने में भी यह काफी टेस्टी लगती है।

गाजर का हलवा

बच्चे हो या बड़े गाजर का हलवा भला किसे पसंद नहीं, हर कोई गाजर का हलवा खाना पसंद करता है। ऐसे में वीमेंस डे को ध्यान में रखते हुए आप गाजर का हलवा भी बना सकते हैं। कुकर में घी डालकर गाजर को भून लें। गाजर भुन जाए तो कुकर में खोया, शक्कर, गाजर और दूध डालकर 4-5 सिटी में पका लें, आपका गाजर का हलवा तैयार है।

हनी चिली पोटैटो

हनी चिल्ली पोटैटो बी बच्चे और बड़े सभी को पसंद है यदि आपकी लेडी चाइनीज खाना पसंद करती है, तो उसके लिए हनी चिली पोटैटोजरूर बनाएं। यह काफी जल्दी और कम सामग्री के साथ बनकर तैयार हो जाती है।

पानी पुरी और चाट

पानी पुरी और चाट हर महिला की पहली पसंद है। ऐसे में आप घर पर ही अपनी लेडी लव को खुश करने के लिए पानी पुरी और चाट बना सकते हैं। बाजार से फुल्की खरीद लें और घर पर आलू मसाला और पानी तैयार कर खाने के लिए सर्व करें।

फ्राइड राइस

फ्राइड राइस भी काफी कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। फ्राइड राइस के लिए पैन में वेजिटेबल को फ्राई करें और राइस के साथ फ्राइड राइस मसाला मिक्स कर गरमा गरम फ्राइड राइस सर्व करें।

Related Articles

Back to top button