• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज से बदल गए ये जरूरी नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Writer D by Writer D
01/06/2023
in Business, Main Slider
0
June 1

These important rules changed from June 1

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। गुरुवार 1 जून (June 1) से नए माह का आगाज हो गया है।  ऐसे में कई बदलाव हो गए हैं कई ऐसे नियम बदले (Rules Changes) हैं, जिनका असर आम लोगों की जेब पर सीधे तौर पर देखने को मिलेगा। इनमें रसोई गैस सिलेंडर से लेकर टू व्हीलर गाड़ियों तक की कीमत शामिल है। इस कारण आम लोगों पर इन फैसलों का सीधा असर पड़ेगा। आइए हम आपको उन रूल्स के बारे में बता रहे हैं जो आज से बदल गए हैं।

रसोई गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

सरकारी तेल कंपनियां द्वारा हर महीने (June 1) की शुरूआत में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाता है। हर माह की तरह इस महीने भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को संशोधित किया गया है। तेल कंपनियों ने कर्मिशियल सिलेंडर की कीमत में 83.5 रुपये की कटौती की है। इससे पहले मई माह की पहली तारीख को भी कीमत घटाई गई थी। ताजा कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कर्मिशियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1773 रूपये हो गया है। वहीं, 14 किलो वजनी एलपीजी रसोई सिलेंडर की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

टू व्हीलर गाड़ियां हुई महंगी

आज यानी गुरूवार 1 जून 2023 (June 1)  से देशभर में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर गाड़ियां महंगी हो गई हैं। दरअसल, 21 मई 2023 को उद्योग मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर 1 जून 2023 से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर गाड़ियों पर मिल रही सब्सिडी को कम करने का ऐलान किया था। इसके कारण अधिकांश इलेक्ट्रिक टू व्हीलर 25 हजार से लेकर 35 हजार रूपये तक महंगे हो सकते हैं।

LPG के दाम में बड़ी कटौती, इतने रुपए सस्ता हो गया सिलेंडर

100 दिन 100 भुगतान अभियान

देश की सुप्रीम बैंक आरबीआई ने अनक्लमेड राशि को वापस करने के लिए 100 दिन 100 भुगतान कैंपेन की शुरूआत आज यानी गुरुवार 1 जून 2023 (June 1)से की है। इसके जरिए रिजर्व बैंक ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वह 100 दिन के भीतर हर जिले के हर बैंक में कम से कम 100 अनक्लमेड डिपॉजिट राशि के हकदारों का पता लगाकर उन्हें पैसे वापस करे। आरबीआई इसके जरिए इनएक्टिव और अनक्लमेड राशि की संख्या कम करने की कोशिश कर रहा है।

कफ सिरप की होगी जांच

भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने यह ऐलान किया है कि अब 1 जून से भारत से निर्यात होने वाला सभी कफ सिरप को अनिवार्य रूप से टेस्ट कराया जाएगा। दवा निर्यातकों को पहले सरकारी लैब में दवा की जांच करके टेस्ट के रिपोर्ट को दिखाना होगा। इसके बाद ही वह दवा का निर्यात कर पाएंगे।

Tags: 1 june 2023Business NewsBusiness news in hindirules changes
Previous Post

15 वर्षों में सबसे कूल-कूल रही मई, सात जून से आसमान से बरसेगी आग

Next Post

US में राहुल गांधी ने फिर लगाया जासूसी का आरोप, फोन निकालकर बोले- ‘हैलो मिस्टर मोदी’

Writer D

Writer D

Related Posts

Amazon Sale 2026: पहली बार सस्ता मिलेगा iPhone 17 Pro-17 Pro Max, कीमतें होंगी धड़ाम
Main Slider

Amazon Sale 2026: पहली बार बेहद सस्ता मिलेगा iPhone 17 Pro-17 Pro Max, कीमतें होंगी धड़ाम

14/01/2026
10-Minute Delivery
Main Slider

अब 10 मिनट में नहीं मिलेगी डिलीवरी, सरकार ने टाइम लिमिट पर लगाई रोक

13/01/2026
cm yogi
Main Slider

हम सिर्फ संभावनाओं की बात नहीं करते, परिणाम भी देते हैं : सीएम योगी

13/01/2026
Magh Mela
Main Slider

माघ मेला क्षेत्र में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

13/01/2026
Rahul Gandhi
Main Slider

राहुल गांधी करेंगे राम लला का दर्शन… कांग्रेस सांसद का दावा; अलर्ट मोड पर प्रशासन

13/01/2026
Next Post
Rahul Gandhi

US में राहुल गांधी ने फिर लगाया जासूसी का आरोप, फोन निकालकर बोले- 'हैलो मिस्टर मोदी'

यह भी पढ़ें

निर्मला सीतारमण Nirmala Sitharaman

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि एक गंभीर मुद्दा, केंद्र व राज्य सरकार करें चर्चा: निर्मला सीतारमण

20/02/2021
property dealer n d tiwari murder

प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूनकर सुलाया मौत की नींद, क्षेत्र में मचा हड़कंप

06/04/2021
The Kerala Story

The Kerala Story के निर्माता को फांसी दी जाएं, NCP नेता ने की मांग

09/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version