• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

US में राहुल गांधी ने फिर लगाया जासूसी का आरोप, फोन निकालकर बोले- ‘हैलो मिस्टर मोदी’

Writer D by Writer D
01/06/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केलिफोर्निया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस समय अमेरिका दौरे पर हैं। उनकी ये विदेशी यात्रा पहले ही चर्चा का केंद्र बन चुकी है। इस बीच, बुधवार को उन्होंने सिलिकॉन वैली स्थित स्टार्टअप उद्यमियों के साथ बातचीत की। बता दें, इन उद्यमियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में अग्रणी काम करने के लिए जाना जाता है। बताया जा रहा है कि राहुल ने डाटा सुरक्षा को अहम बताते हुए भारत सरकार पर एक बार फिर उनके फोन टैप करने का आरोप लगाया।

राहुल (Rahul Gandhi) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा, मशीन लर्निंग के इंसानों पर प्रभाव पर बात की। उन्हें एक्सपर्ट पैनल के साथ शासन, सामाजिक कल्याण उपायों और गलत सूचना पर भी चर्चा करते हुए देखा गया। डाटा पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि डाटा दुनिया में नया सोना बनकर उभरा है और भारत जैसे देशों को इसकी क्षमता का अंदाजा लग गया है। उन्होंने आगे बताया कि डाटा सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर उचित नियम होने चाहिए। इसके बाद ही उन्होंने फोन टैप किए जाने का आरोप लगाया।

मेरा फोन टैप किया जा रहा, मुझे मालूम है: राहुल (Rahul Gandhi)

दरअसल, राहुल पेगासस स्पाइवेयर और उसके जैसी टेक्नोलॉजी के मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान राहुल ने ऑडियंस में बैठे लोगों से कहा कि वह अब इस तरह की टेक्नोलॉजी को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। राहुल ने यहां तक कह दिया कि वह बखूबी जानते हैं कि उनके फोन को टैप किया जा रहा है। फिर उन्होंने मजाकिया अंदाज में मोबाइल निकालकर कहा, ‘हेलो, मिस्टर मोदी।’

‘मैं शायद पहला आदमी हूं जिसे मानहानि मामले में इतनी बड़ी सजा मिली’, अमेरिका में बोले राहुल गांधी

कार्यक्रम के दौरान राहुल (Rahul Gandhi) ने जासूसी को लेकर बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं ये मानकर चलता हूं कि मेरा आईफोन टैप किया जा रहा है। आपको एक देश और एक व्यक्ति के रूप में डाटा इंफोर्मेशन की गोपनीयता के संबंध में नियम बनाने की जरूरत है।’

सरकार को मेरे हर काम की जानकारी: राहुल (Rahul Gandhi)

राहुल (Rahul Gandhi) ने दावा किया कि अगर किसी देश ने फैसला कर लिया है कि वह आपके फोन को टैप करना चाहता है, तो उसे ऐसा करने से कोई रोक नहीं सकता है। ऐसा मेरा मानना है। वह आगे कहते हैं कि अगर किसी देश की फोन टैपिंग की इच्छा है, तो फिर ये एक ऐसी लड़ाई है, जिसे लड़ने का कोई फायदा नहीं है। मुझे लगता है कि मैं जो भी करता हूं, उसकी जानकारी सरकार को है।

Tags: # world newsamerica NewsCalifornia newsinternational Newsrahul gandhi
Previous Post

आज से बदल गए ये जरूरी नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Next Post

होम लोन लेना पड़ सकता है महंगा, इस बैंक ने लागू किया ये खास नियम

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Budget
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र कल से

08/02/2026
CM Yogi
Main Slider

जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः योगी

08/02/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने खटीमा में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिये निर्देश

08/02/2026
CM Yogi planted a tree at Guru Gorakhnath College.
राजनीति

सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में किया पौधरोपण

08/02/2026
CM Dhami
राजनीति

निरंतर प्रयासों का परिणाम आज उत्तराखंड रोजगार सृजन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल : धामी

08/02/2026
Next Post
Home Loan

होम लोन लेना पड़ सकता है महंगा, इस बैंक ने लागू किया ये खास नियम

यह भी पढ़ें

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने प्रदेश वासियों को दी बधाई

08/11/2021
Lifts

40 मंज़िला बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 7 की मौत, एक घायल

10/09/2023
Earthquake

एक बार फिर से भूकंप के झटकों से हिला ये देश, रिक्टर स्केल पर 6.8 रही तीव्रता

04/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version