• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्रिकेट में बदलने जा रहे ये नियम, ICC की हरी झंडी

Writer D by Writer D
31/05/2025
in खेल
0
ICC

ICC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) प्लेइंग-11 कंडीशन्स में कुछ बदलाव करने जा रही है। ICC ने अपने मेम्बर्स को भेजे गए एक संदेश में कहा कि संशोधित प्लेइंग-कंडीशन्स टेस्ट मैचों में जून से और व्हाइट बॉल क्रिकेट में जुलाई से लागू होंगे। प्लेइंग-11 कंडीशन्स में सबसे बड़ा बदलाव वनडे इंटरनेशनल (ODI) में होने जा रहा है।

♦ फिलहाल वनडे इंटरनेशनल (ICC) में दोनों छोरों से दो नई गेंदें इस्तेमाल होती हैं। लेकिन अब नए नियम के मुताबिक एक पारी में पहले 34 ओवर तक दोनों गेंदें चलेंगी। फिर 35वें ओवर से सिर्फ एक गेंद पारी के अंत तक दोनों एंड से यूज की जाएंगी। 34 ओवर पूरे होने के बाद और 35 ओवर की शुरुआत से पहले फील्डिंग टीम उन दो गेंदों में से एक का चयन करेगी। बारिश या अन्य वजहों से प्रभावित मैच यदि 25 ओवर या उससे कम का होता है, तो एक ही गेंद का प्रयोग होगा। जो गेंद 34 ओवर के बाद इस्तेमाल नहीं होगी, वह बैकअप के तौर पर रखी जाएगी।

♦ अब हर टीम को मैच से पहले कन्कशन रिप्लेसमेंट के लिए 5 बैकअप खिलाड़ियों के नाम बताने होंगे। इसमें 1 बल्लेबाज, 1 विकेटकीपर, 1 तेज गेंदबाज, 1 स्पिनर, 1 ऑलराउंडर शामिल होगा। अगर रिप्लेस किया गया खिलाड़ी भी चोटिल हो जाता है, तो मैच रेफरी नया विकल्प चुन सकता है।

♦ बाउंड्री लाइन पर कैच और डीआरएस (Decision Review System) के नियमों में थोड़ा बदलाव होगा, पर उसका विवरण बाद में दिया जाएगा।

शुरुआत में ये समझा गया था कि प्रस्तावित बदलावों को एक वर्किंग ग्रुप के पास भेजा जाएगा, लेकिन अब यह पता चलता कि आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति ने संशोधनों को मंजूरी दे दी है। एक वर्किंग ग्रुप जल्द बनाया जाएगा, जो यह तय करेगा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप टी20, 50 ओवर या हाइब्रिड प्रारूप में खेला जाना चाहिए या नहीं। सिंगापुर में 17-20 जुलाई को होने वाले वार्षिक सम्मेलन से पहले वर्किंग ग्रुप के गठन की उम्मीद है।

पुराने नियम से खेला जाएगा आगामी WTC फाइनल

बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023-25 का फाइनल पुराने नियम से ही खेला जाएगा। यह फाइनल 11 जून से लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होना है। टेस्ट क्रिकेट में नए नियम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अगले चक्र (2025-27) से प्रभावी होंगे। वास्तव में नए नियम श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में 17 जून से होने वाले पहले टेस्ट के जरिए लागू होंगे।

वनडे इंटरनेशनल में नए नियम 2 जुलाई से लागू होंगे। बता दें कि 2 जुलाई को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। वहीं 10 जुलाई से टी20I नए नियमों के साथ खेले जाएंगे। 10 जुलाई को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आयोजित होना है।

Tags: cricket newsICC
Previous Post

योगी सरकार प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में कराएगी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Next Post

हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर मोहम्मद अली जमूल ढेर, इजरायल ने ऐसे सुलाया मौत की नींद

Writer D

Writer D

Related Posts

Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Ajinkya Rahane
खेल

वरुण चक्रवर्ती को सलाम, दर्द में भी टीम के लिए खेले: अजिंक्य रहाणे

25/05/2026
Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Next Post
Hezbollah's top commander Mohammad Ali Jamul killed

हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर मोहम्मद अली जमूल ढेर, इजरायल ने ऐसे सुलाया मौत की नींद

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal Sharma

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मान, दी यूनिफॉर्म राशि

30/03/2026
असम विधानसभा चुनाव Assam assembly elections

असम विधानसभा चुनाव से पहले बस यात्राएं शुरू करेगी कांग्रेस

10/02/2021
Huawei FreeBuds 4i

Huawei FreeBuds 4i TWS इयरफोन से उठा पर्दा, टच कंट्रोल के साथ मिलेगी दमदार बैटरी

23/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version