खेल

RCB को बड़ा झटका, इस स्टार प्लेयर ने IPL के बीच में छोड़ी टीम

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और उसके एक खिलाड़ी के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, आरसीबी के स्टार फास्ट बॉलर हर्षल पटेल (Harshal Patel) की बहन का निधन हो गया है। खबर के बाद से ही हर्षल पटेल बायो-बबल से बाहर चले गए हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हर्षल पटेल ने बीच में ही टीम का साथ छोड़ दिया है और वे घर लौट गए हैं। यह साथ कुछ दिन के लिए छूटा है। वे फिर से टीम को जॉइन करेंगे। बता दें कि हर्षल की बहन का निधन शनिवार को ही हुआ है। उनकी तबीयत कुछ दिन से ठीक नहीं थी।

दरअसल, आरसीबी टीम ने अपना पिछला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को ही खेला है। इसमें विराट कोहली की आरसीबी टीम को 7 विकेट से जीत मिली। इसी मैच के बाद हर्षल पटेल को भी खबर मिली कि उनके परिवार में किसी सदस्य का निधन हो गया है। इसी के बाद वे सीधे घर लौट गए। मुंबई के खिलाफ मैच में हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किए थे।

IPL 2022: मुंबई की लगातार चौथी हार, बेंगलुरु ने जीता मैच

IPL के एक सूत्र ने कहा- दुर्भाग्य से, हर्षल को अपनी बहन के निधन के कारण बायो-बबल छोड़ना पड़ा। उन्होंने पुणे से मुंबई के लिए टीम बस नहीं ली। वे अगला मैच खेलने के लिए टीम से दोबारा जुड़ेंगे। अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 12 अप्रैल को खेला जाएगा।

बताया गया है कि हर्षल पटेल जब वापसी करेंगे, तब उन्हें क्वारंटीन रहना होगा। इसी दौरान उनके कुछ कोरोना टेस्ट भी होंगे। टेस्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें बायो-बबल में दोबारा एंट्री मिलेगी।

IPL 2022: RCB ने राजस्थान को चार विकेट से हराया, कार्तिक बने टीम के हीरो

हर्षल पटेल हमेशा से ही आरसीबी के स्टार गेंदबाज रहे हैं। मौजूदा सीजन में उन्होंने 4 मैच खेले, जिसमें 6 विकेट लिए हैं। जबकि पिछले सीजन में हर्षल पटेल ने 15 मैच में सबसे ज्यादा 32 विकेट लिए थे और पर्पल कैप अपने नाम की थी। वहीं, आरसीबी टीम ने इस सीजन में अब तक 4 में से तीन मैच जीते हैं।

Related Articles

Back to top button