• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस बार राजधानी में उम्मीदवार नहीं डाल सकेंगे खुद को अपना वोट

लखनऊ में किसी प्रत्याशी को वोट नहीं कर सकेंगे राजेश्वर सिंह

Desk by Desk
23/02/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Lok Sabha Election

Lok Sabha Election

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आशीष मौर्य

लखनऊ। किसी भी प्रत्याशी (Candidate) की जीत-हार के लिए एक-एक वोट (Vote) मायने रखता है। अपने-अपने क्षेत्रों में उम्मीदवारों ने एक-एक वोट हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगायी है लेकिन राजधानी के प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी (Candidate) खुद को वोट (vote) नहीं डाल सकेंगे क्योंकि उनके वोट अन्य विधानसभा इलाकों में हैं। इसके चलते वे खुद को अपना वोट नहीं दे पाएंगे।

आईपीएस की नौकरी छोड़कर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सरोजनी नगर क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डा. राजेश्वर सिंह का वोट गौतम बुद्ध नगर विधानसभा में है। इस कारण वह सरोजनी नगर में खुद को वोट नहीं दे पाएंगे। खास बात यह है राजेश्वर सिंह लखनऊ की किसी भी सीट से भाजपा के किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं कर सकेंगे। इसी तरह समाजवादी पार्टी के सरोजनी नगर से प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा का वोट पूर्व विधानसभा क्षेत्र में आता है।

मोहनलालगंज से कांग्रेस प्रत्याशी ममता चौधरी व पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़ रहीं शहाना सिद्दकी और सपा प्रत्याशी अरमान खान मध्य विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं। पूर्व सीट से तीसरी बार उम्मीदवार बने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष टंडन गोपाल भी खुद को वोट नहीं कर सकेंगे। टंडन का वोट उत्तर विधानसभा में पड़ता है।

इसी तरह मोहनलालगंज से सपा की उम्मीदवार सुशीला सरोज का वोट पूर्व विधानसभा में पड़ता है। इस बार कैंट क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक खुद को वोट नहीं कर सकेंगे, उनका मतदान मध्य विधानसभा में होता है।

लखनऊ उत्तर से सपा की प्रत्याशी पूजा शुक्ला खुद को वोट न करके सरोजनी नगर में मतदान करेंगी। बीकेटी से सपा प्रत्याशी गोमती यादव का वोट पूर्व विधानसभा में आता है। इसलिए वो भी खुद को वोट नहीं कर सकेंगे।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

…खाना न पहिले बनऊबे पिया, हम वोट डारै जरबे हो

Next Post

अदिति सिंह को जनता के मिल रहे सर्मथन से मिलेगी संजीवनी

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post

अदिति सिंह को जनता के मिल रहे सर्मथन से मिलेगी संजीवनी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

शौर्य, पराक्रम व कीर्ति के लिए जाना जाता है पीएसी बलः सीएम योगी

17/12/2022

निर्माण कार्य के दौरान हाइड्रा क्रेन पलटी, बड़ा हादसा टला

27/01/2022
PM Modi

युवा शक्ति जितनी ज्यादा मजबूत होगी, देश उतना ज्यादा विकास करेगा: पीएम मोदी

28/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version