अंतर्राष्ट्रीय

विस्फोट से फिर दहला काबुल, तीन की मौत

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पुलिस जिला तीन के देहमाजांग इलाके में बुधवार को हुए विस्फोट (Blast) में तीन लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

स्थानीय टेलीविजन चैनल टोलो न्यूज ने काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान के हवाले से कहा, “ काबुल शहर के पीडी तीन में बुधवार दोपहर हुए एक विस्फोट (Blast)  की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। ”

रिपोर्ट में कहा गया कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर एक जांच टीम पहुंच चुकी है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि हताहतों की संख्या रिपोर्ट से ज्यादा भी हो सकती है।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

काबुल में रूसी दूतावास के पास लगभग दो सप्ताह पहले भी इसी तरह का एक विस्फोट (Blast) हुआ जिसमें दो लोग मारे गए थे और 10 अन्य घायल हुए थे।

Related Articles

Back to top button