• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Tokyo Olympic: सिंधू सेमीफाइनल में हारी, अब कांस्य के लिए खेलेंगी

Writer D by Writer D
31/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, खेल
0
pv sindhu

pv sindhu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिछले रियो ओलम्पिक की रजत विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन पीवी सिंधू को शनिवार को चीनी ताइपे की ताई जू यिंग के हाथों सेमीफाइनल में 18-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा और इस हार के बाद सिंधू अब टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक के लिए चीन की ही बिंगजिआओ के खिलाफ खेलेंगी।

जू यिंग ने इस जीत के साथ फाइनल में स्थान बना लिया। सिंधू 40 मिनट में इस हार के बाद अब अपने पिछले रियो ओलम्पिक में जीते रजत पदक का बचाव नहीं कर पाएंगी।

सिंधू और जू यिंग के बीच पहले गेम में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों एक एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष करती रहीं। सिंधू ने एक समय पहले गेम में 16-14 की बढ़त बना ली लेकिन जू यिंग ने वापसी करते हुए स्कोर 17-17 से बराबर कर दिया। पहले गेम में 18-18 के स्कोर पर सिंधू का रिटर्न नेट में उलझा और जू यिंग 19-18 से आगे हो गयीं। मैच में 20-18 के स्कोर पर जू यिंग ने जोरदार स्मैश लगाया और पहला गेम 21-18 से जीत लिया।

क्वार्टर फाइनल से पहले सतीश कुमार को लगे 7 टांके, प्री-क्वार्टर मैच हो गए थे चोटिल

दूसरे गेम में जू यिंग पूरी तरह से हावी रहीं और मनमाने ढंग से अपनी बढ़त को आगे बढ़ाती रहीं। सिंधू ने इस गेम में ज्यादा गलतियां कीं और जू यिंग की बढ़त मजबूत होती रही।सिंधू हताश होती रहीं और मौका उनके हाथ से निकलता रहा। जू यिंग को दूसरे गेम में शटल के नेट के ऊपरी हिस्से से टकराकर कोर्ट में गिर जाने से मिले अंकों का भी फायदा मिला और उन्होंने दूसरा गेम 14-8, 17-9 की बढ़त बनाते हुए 21-12 से जीतकर फाइनल में स्थान बना लिया। पहला गेम 21 मिनट और दूसरा गेम 19 मिनट तक चला।

Tags: Tokyo OlympicsTokyo Olympics 2020Tokyo Olympics 2021
Previous Post

प्रतिभाओं को तराशने व देश सेवा के काबिल बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है : शर्मा

Next Post

हैवानियत! चार साल से कर रहा था नाबालिग का रेप, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Next Post
rape

हैवानियत! चार साल से कर रहा था नाबालिग का रेप, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Suicide

उत्पीड़न से त्रस्त व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास

01/02/2022
Ritu Suhas

स्त्री शक्ति, राष्ट्र शक्ति का अभिन्न अंग : ऋतु सुहास

07/10/2024
Satish Kaushik

सतीश कौशिक की बेटी ने शेयर की ऐसी फोटो, फैंस हुए इमोशनल

10/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version