• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में नौ आईएएस व दो पीसीएस के तबादले, देखें लिस्ट

Writer D by Writer D
11/09/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Transfer

Transfer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने नौ आईएएस व दो वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले (Transfer) कर दिए हैं। आईएएस अधिकारी राजेश कुमार पांडेय को जालौन का नया डीएम बनाया गया है। मार्कण्डेय शाही को कार्यवाहक श्रमायुक्त के पद पर नई तैनाती दी गई है।

प्रदेश सरकार ने देर रात 11 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले (Transfer) किए। जालौन की डीएम चांदनी सिंह मातृत्व अवकाश पर जा रही हैं। शासन ने उनके स्थान पर विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा व संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम ग्रामीण राजेश कुमार पांडेय को जालौन का नया डीएम बनाया है। पांडेय को सितंबर 2020 में मऊ के डीएम के पद पर तैनाती दी गई थी। लेकिन, वह ज्वाइन करें इसके पहले ही तबादला आदेश संशोधित हो गया था। तीन वर्ष के इंतजार के बाद उन्हें फिर मौका मिला है।

श्रमायुक्त कानपुर का अतिरिक्त प्रभार कानपुर के मंडलायुक्त के पास था। शासन ने यह जिम्मेदारी विशेष सचिव खाद्य एवं रसद तथा नियंत्रक विधिक बांट माप विज्ञान विभाग मार्कण्डेय शाही को दी है। 2009 बैच के आईएएस अधिकारी शाही जनवरी, 2025 में आयुक्त व सचिव स्तर पर पदोन्नत होंगे। कार्यवाहक श्रमायुक्त के रूप में उन्हें करीब सवा वर्ष पहले यह जिम्मेदारी दी गई है।

गोरखपुर में अपर आयुक्त एव संभागीय खाद्य नियंत्रक अनुज मलिक को संभागीय खाद्य नियंत्रक के पद पर तैनाती देते हुए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई है। बस्ती के सीडीओ राजेश कुमार प्रजापति को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है। वाराणसी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयदेव सीएस. को बस्ती का नया सीडीओ बनाया गया है। गोरखपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा बंधु को मैनपुरी का सीडीओ बनाया गया है। बरेली में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रत्यूष पांडेय को देवरिया का सीडीओ बनाया गया है। मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर दिव्य प्रकाश गिरि को विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है। विशेष सचिव आबकारी उदय भानु त्रिपाठी को विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है।

रवींद्र मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर बने

दो पीसीएस अधिकारियों में देवरिया के सीडीओ रवींद्र कुमार को मुख्य सचिव का स्टॉफ ऑफिसर बनाया गया है। मैनपुरी के सीडीओ विनोद कुमार को लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। ये दोनों अधिकारी जल्दी ही आईएएस संवर्ग में पदोन्नत हो सकते हैं। इनकी पदोन्नति की डीपीसी हो चुकी है।

Tags: IAS transferLucknow NewsPCS Transferup news
Previous Post

रोहित के शेरों के सामने PAK ढेर, एशिया कप में भारत ने बुरी तरह रौंदा

Next Post

तेज बारिश का कहर, पांच कच्चे मकान गिरे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
houses collapsed

तेज बारिश का कहर, पांच कच्चे मकान गिरे

यह भी पढ़ें

आज है सूर्य ग्रहण, इन राशियों को हो सकता है नुकसान

04/12/2021
prisoners released

कोरोना संकट में यूपी सरकार ने 10 हजार से अधिक कैदियों को किया रिहा

27/05/2021
Product Quality

उत्पादों के आयात के लिए बनेंगे नए पैमाने

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version