Categorized

सर्दियों में बेहद फायदेमंद होते हैं गुड़ तिल लड्डू, जाने रेसिपी

सर्दियों में बनाएं जाने वाले यह लड्डू स्वादिष्ट तो होते ही हैं और आपको अंदर से स्वस्थ भी बनाते हैं. सर्दी में तिल और गुड़ (Jaggery Til Laddu ) का सेवन बेहद ही फायदेमंद होता है. यह आपको गर्म रखने में मदद करते हैं.

गुड़ तिल लड्डू (Jaggery Til Laddu ) बनाने की वि​धि

  • सबसे पहले एक पैन में तिल को डालकर भून लें और इन्हें एक तरफ ठंडा होने के लिए रख दें.
  • गैस पर एक कड़ाही रखें उसमें घी डालकर गरम करें.
  • इसमें गुड़ डालें और पूरी तरह पिघलने दें. आंच को धीमा कर दें.
  • गुड़ पिघलने के बाद इसमें तिल, इलाइची पाउडर, क्रश बादाम और काजू डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • अब गैस को बंद कर दें. मिश्रण के हल्का सा ठंडा होने के बाद हाथों को चिकना करके इससे लड्डू बनाएं.
  • इन लड्डूओं (Jaggery Til Laddu  ) को एयरटाइट कंटेनर में रखें और इनका मजा लें.

Related Articles

Back to top button