• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Twitter में जारी है कर्मचारियों की ताबड़तोड़ छंटनी, हर दिन हो रहा है 4 मिलियन डॉलर का नुकसान

Writer D by Writer D
05/11/2022
in Tech/Gadgets
0
Elon Musk

Elon Musk will leave the post of Twitter CEO

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Twitter के नए बॉस एलॉन मस्क (Elon Musk) कंपनी के अधिग्रहण के बाद ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत चार बड़े अधिकारियों को कंपनी से निकालने के बाद ब्लू टिक वाले अकाउंट होल्डर्स से चार्ज वसूलने का ऐलान किया था। अब ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी चल रही है। ट्विटर ने भारत में कई विभागों की पूरी टीम को ही निकाल दिया है।

एलॉन मस्क ने 7500 कर्मचारियों वाले ट्विटर से 3700 कर्मचारियों यानी करीब 50 फीसदी छंटनी को लेकर पहली बार बयान दिया है। एलॉन मस्क ने ट्वीट कर छंटनी के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में छंटनी के फैसले का कारण भी बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कंपनी को हर दिन चार मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है।

एलॉन मस्क ने कहा है कि ऐसे में उनके पास कार्यबल में कटौती के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। उन्होंने ये भी कहा है कि जिन लोगों की छुट्टी हुई है, उन्हें तीन महीने के वेतन की पेशकश की गई थी जो कानूनी रूप से जरूरी वेतन से 50 फीसदी अधिक है। कानूनी रूप से किसी कर्मचारी को नौकरी से निकाले जाने की स्थिति में दो महीने का वेतन देना होता है।

भारत में निकाले गए ज्यादातर कर्मचारी

ट्विटर ने भारत में काम कर रहे अपने ज्यादातर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने भारत में कई विभागों की पूरी टीम को ही बर्खास्त कर दिया है। भारत में ट्विटर ने सेल्स, मार्केटिंग और कंटेंट क्यूरेशन जैसे विभागों की पूरी टीम को ही बर्खास्त कर दिया था। भारत में ट्विटर के 200 से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे। ट्विटर ने सभी बैज एक्सेस अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया था।

44 अरब डॉलर में किया था Twitter का अधिग्रहण

एलॉन मस्क ने 44 अरब डॉलर में हुई डील के बाद ट्विटर का अधिग्रहण किया था। ट्विटर की कमान संभालने के तुरंत बाद ही मस्क ने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल के साथ ही सीएफओ और दो अन्य अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया था। इसके बाद ट्विटर में छंटनीका दौर शुरू हुआ।

 

Tags: elon musktwittertwitter blue ticktwitter subscription
Previous Post

दूध विक्रेता से बीस हजार की लूट

Next Post

विधायक अब्बास अंसारी को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

BSNL
उत्तर प्रदेश

अब स्वदेशी 4जी नेटवर्क से जुड़ेंगे यूपी के दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्र

26/09/2025
Nearly 3 lakh Indian bank transaction PDF documents leaked
Main Slider

भारतीय बैंकों का डेटा खतरे में, 3 लाख ट्रांजैक्शन पीडीएफ लीक

26/09/2025
E-Passport
Tech/Gadgets

भारत में लॉन्च हुआ e-Passport, जानें कैसे करें आवेदन

20/09/2025
Satya Nadella
Tech/Gadgets

सत्या नडेला ने Microsoft को लेकर जताई चिंता, इस बात का सता रहा डर

20/09/2025
Two Wheelers
Tech/Gadgets

फ़ेस्टिव सीजन में घर ले आएं नया स्कूटर, Activa समेत 10 टू- व्हीलर हुए इतने सस्ते

10/09/2025
Next Post
Abbas Ansari

विधायक अब्बास अंसारी को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का एम्स में निधन, कई दिनों से चल रहे थे बीमार

13/09/2020
Akhilesh Yadav

‘अग्निपथ’ खून से लथपथ दिखने लगा: अखिलेश यादव

18/06/2022
panchayat chunav

उप चुनाव के बाद भी दो प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के 6,384 पद अभी भी रिक्त

16/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version