• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रंगभरी एकादशी पर काशीपुराधिपति के साथ ढाई लाख शिवभक्तों ने खेली होली

Writer D by Writer D
04/03/2023
in उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
Baba Vishwanath

Baba Vishwanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। रंगभरी एकादशी पर काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार देर रात तक ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा (Baba Vishwanath) के दरबार में दर्शन पूजन किया। बाबा की गौना बारात दरबार में पहुंचने के पहले ही श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालु पहुंचने लगे।

बोल बम और हर हर महादेव के साथ अबीर गुलाल और फूलों की वर्षा करते हुए जब श्रद्धालु बाबा दरबार में पहुंचे तब पूरा परिसर शिवमय हो गया था। दिन जैसे-जैसे ढलना शुरू हुआ वैसे-वैसे बाबा के भक्त धाम में आते रहे। शाम को जब रजत पालकी पर सवार होकर भोलेनाथ धाम परिसर में पहुंचे तो उनके विग्रह की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु बेकरार दिखे।

रजत पालकी पर कोई अबीर गुलाल चढ़ाकर तो कोई स्पर्श करके अपने आप को धन्य समझ रहा था। पालकी आगमन के बाद गर्भगृह में बाबा की आरती उतारी गई। आरती के पश्चात सभी दरवाजे दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए। दर्शन पूजन का सिलसिला रात 11 बजे तक चलता रहा।

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह से लेकर रात्रि 11 बजे तक करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन पूजन किया। उधर, विश्वनाथ धाम में आयोजित शिवार्चनम सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर थिरकते रहे। कार्यक्रम में प्रथम प्रस्तुति सौरव गौरव मिश्रा के कथक नृत्य से हुई। उन्होंने शिव वन्दना, आनन्द ताण्डव प्रस्तुत किया।

द्वितीय प्रस्तुति डाॅ हरि प्रसाद पौडयाल की बांसुरी वादन रही, जिसमें उन्होंने परम्परागत राग बजाकर हीरी धुन बजाई। तीसरी प्रस्तुति में डाॅ सुप्रिया शाह द्वारा सितार पर राग पुरिया कल्याण और मिश्र पीलू का वादन किया गया। चौथी प्रस्तुति में कलाकार सरोज वर्मा द्वारा राग बागेश्री में शिव भजन और खेलें मसाने में होरी गाया गया।

खालिस्तान समर्थकों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में की तोड़फोड़

अन्तिम प्रस्तुति डाॅ विजय कपूर का भजन गायन रहा। जिसमें उन्होंने-जब भक्त नहीं होंगे भगवान कहां होंगे, बाबा काशी विश्वनाथ खेलें होली गाया। जिस पर श्रोता जमकर झूमे।

इस अवसर पर नागेन्द्र पाण्डेय (अध्यक्ष काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद) निखिलेश मिश्रा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, शम्भुशरण (एसडीएम) श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद, प्रो. विजय शंकर शुक्ल, डाॅ सुभाष चन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Tags: baba vishwanathKashi Vishwanath Dhamrangbhari ekadashiup newsvaranasi news
Previous Post

धनीपुर मस्जिद निर्माण को मिली मंजूरी, दो साल बाद पास हुआ नक्शा

Next Post

गाय को संरक्षित राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की जरूरत: हाईकोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
Next Post
Cow

गाय को संरक्षित राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की जरूरत: हाईकोर्ट

यह भी पढ़ें

sushant singh with father

सुशांत के पिता केके सिंह दिल की बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती

20/12/2020
Aamir Khan gets emotional after remembering the financial crisis of family

कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अमीर खान ने टाला तारीखों का एलान

05/04/2021
Plane crashes shortly after takeoff from airport

बड़ा विमान हादसा! एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही प्लेन क्रैश, 4 की मौत

05/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version