राजस्थानराष्ट्रीय

NICU में वार्मर में झुलसने से दो नवजातों की मौत, नर्सिंग स्टाफ बर्खास्त

राजस्थान। भीलवाड़ा जिले के एक सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल बुधवार को यहां के मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल ऑफ महात्मा गांधी के एनआईसीयू (NICU) में वार्मर के ओवरहीट होने के चलते 2 नवजात बच्चों (Newborn Child) की जान चली गई। स्टाफ की लापरवाही के चलते ये बड़ा हादसा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि मृत बच्चों में एक लड़की और एक लड़का थे। जहां 21 दिन की बच्ची की तुरंत ही मौत हो गई वहीं दूसरे बच्चे की गुरुवार को मृत्यु हो गई। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की मौत के समय ड्यूटी पर मौजूद दो कंट्रैक्चुअल नर्सिंग स्टाफ को बर्खास्त कर दिया गया है और तत्काल प्रभाव से जांच कमिटी बनाई गई है।

Indian Idol को जिस एक्टर ने किया था एक्सपोज, वहीं बना शो का गेस्ट

गौरतलब है कि मृत बच्ची अंडरवेट होने के चलते एनआईसीयू में 5 अक्टूबर को रखी गई थी। मृत बच्चों के परिवारों की ओर से हंगामें के बाद अस्पताल ने आनन फानन में ड्यूटी पर मौजूद कंट्रैक्चुअल नर्सिंग स्टाफ को बर्खास्त कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि बनाई गई कमिटी की जांच के आधार पर मामले में एक्शन लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button