• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ukraine-Russia War: विश्व के सबसे बड़े विमान को रूसी सेना ने मार गिराया

Writer D by Writer D
28/02/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Antonov-225 Maria

Antonov-225 Maria

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव। यूक्रेन और रूस (Ukraine-Russia War) में छिड़े युद्ध में रूसी सेना ने दुनिया के सबसे बड़े विमान को क्षतिग्रस्त कर दिया है। यूक्रेन (Ukraine) में बने दुनिया के सबसे बड़े विमान एंटोनोव-225 मरिया (Antonov-225 Maria) को कीव (Keiv) के पास स्थित होस्टोमेल एयरपोर्ट पर रूस के हमले में मार गिराया गया।

रूसी सेना ने इस विमान पर हमला किया था, जिसके बाद इसमें आग लग गई। इस विमान को यूक्रेन की सरकारी डिफेंस कंपनी यूक्रोबोरोनप्रोम ने तैयार किया था। रविवार को यूक्रेन ने इस विमान के मार गिराए जाने की पुष्टि की। यूक्रेन की डिफेंस कंपनी ने रविवार को टेलीग्राम पर अपने सबसे बड़े विमान को मार गिराए जाने की जानकारी दी।

Ukraine-Russia War: जंग के बीच रूस ने दिया वार्ता का प्रस्ताव, यूक्रेन ने कही ये बात

हालांकि यह यात्री विमान नहीं था बल्कि मालवाहक था। यूक्रोबोरोनप्रोम ने कहा कि यूक्रेन के सबसे बड़े मालवाहक मिवान  An-225 Mriya को रूसी हमले में मार गिराया गया है। यह हमला होस्टोमेल एयरपोर्ट पर हुआ। यह विमान बड़ी लागत से तैयार किया गया था और इसे दोबारा चालू हालत में लाना मुश्किल होगा।

यूक्रेनी कंपनी का कहना है कि इस विमान को दोबारा तैयार करने में 3 अरब डॉलर की बड़ी लागत लगेगी और लंबा वक्त भी लगेगा। इस विमान को 1980 में तैयार किया गया था। इसे दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा वजनी एयरक्राफ्ट माना जाता है।

Ukraine-Russia War: रूसी सेना ने खारकीव में गैस पाइपलाइन को उड़ाया, कीव से 4 किलोमीटर दूर

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस विमान के जरिए एक बार में 640 टन सामान लादा जा सकता है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है, जिसमें बड़े पैमाने पर तबाही हो चुकी है। एक तरफ रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गई है तो वहीं यूक्रेन का कहना है कि उसने रूस के 4,500 सैनिक मार गिराए हैं। इस बीच दोनों देशों ने बातचीत के संकेत दिए हैं।

Ukraine-Russia War: अमेरिका ने यूक्रेन में सेना भेजने से किया इंकार, जताई ये आशंका

आज ही बेलारूस में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत होनी है। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान युद्ध विराम पर सहमति बन सकती है।

Tags: ukraine crisisUkraine-Russia newsukraine-russia warWorld War 3WW III
Previous Post

डंपर में घुसी तेज रफ्तार बस, 40 यात्री घायल

Next Post

एमसीडबल्यू में आज लॉन्च होंगे सैमसंग, वनप्लस, समेत कई स्मार्टफोन

Writer D

Writer D

Related Posts

Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Main Slider

SelectUSA Summit 2026 : भारतीय कंपनियों ने किया 20.5 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश

06/05/2026
Stress causes memory loss
Main Slider

तनाव बढ़ती उम्र में याददाश्त को पहुंचा सकता है नुकसान

04/05/2026
kailash mansarovar
Main Slider

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नेपाल का दावा अनुचित, भारत ने बातचीत की जताई तैयारी

04/05/2026
Next Post
smartphone

एमसीडबल्यू में आज लॉन्च होंगे सैमसंग, वनप्लस, समेत कई स्मार्टफोन

यह भी पढ़ें

Rajeev Sen Charu Asopa Patchup

राजीव सेन और चारू में पिछले कुछ दिनों से चल रही परेशानियाँ हुई खत्म

08/09/2020
Siddharth Nath

अखिलेश को ‘अब्बा जान’ शब्द से नहीं होनी चाहिए चिढ़ : सिद्धार्थ नाथ

16/09/2021
Anand Bardhan

ग्लेशियर पिघलने से बनने वाली झीलों और उनसे संभावित खतरों का तत्काल करें आंकलन: आनंद

11/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version