• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ukraine-Russia War: रूसी सेना ने खारकीव में गैस पाइपलाइन को उड़ाया, कीव से 4 किलोमीटर दूर

Writer D by Writer D
27/02/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Ukraine-Russia War

Ukraine-Russia War

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव/मास्को। यूक्रेन पर रूस (Ukraine-Russia War) के हमले के चौथे दिन ही राजधानी कीव (Keiv) के सिर्फ चार किलोमीटर रह गया है। यूक्रेन के सैनिकों ने शहर के किनारे-किनारे घेराबंदी कर रखी है। खारकीव में प्रवेश करने के साथ ही गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया है। रूस की सेना लगातार आगे बढ़ती जा रही है। जर्मनी और फ्रांस ने यूक्रेन की मदद का आश्वासन दिया है। जर्मनी ने यूक्रेन को 1,000 टैंक रोधी हथियार और 500 ‘स्टिंगर’ सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल देने की घोषणा की है। नीदरलैंड ने यूक्रेन को हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए 200 एयर डिफेंस राकेट देने का ऐलान किया है। इस बीच एयर इंडिया का एक विमान 198 छात्रों को लेकर बुखारेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ है।

यूक्रेन में पुलों और इमारतों को नुकसान पहुंचा

यूक्रेन ने दावा किया है कि 24 फरवरी से अब तक उसने रूस के 14 विमान, 8 हेलीकाप्टरों, 102 टैंकों, 536 बीबीएम, 15 भारी मशीनगनों और 1 बीयूके मिसाइल को नष्ट कर दिया है। इसके साथ ही क्रेमलिन ने 3,500 से अधिक सैनिकों को भी खो दिया है। इस युद्ध में यूक्रेन में पुलों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन में बहुत सारे आम नागरिक भी रूसी सेना के खिलाफ कमर कस चुके हैं। उनका कहना है कि रूस की सेना बेकसूर लोगों पर वार कर रही है। रूस का दावा है कि वह केवल सैन्य ठिकानों को ही निशाना बना रहे हैं।

Ukraine-Russia War: अमेरिका ने यूक्रेन में सेना भेजने से किया इंकार, जताई ये आशंका

खारकीव में दाखिल हुए रूसी सैनिक

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूसी सैनिक दाखिल हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ने कहा कि रूसी सैनिकों और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के जवानों के बीच भीषण लड़ाई चल रही है। यूक्रेन का कहना है कि रूसी सेना ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया है। रूस ने यूक्रेन पर हमलों के बीच बड़ा दावा किया है। रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के दक्षिण और दक्षिणपूर्व में दो बड़े शहरों को घेर लिया है।

ग्रीस ने रूस के राजदूत को तलब किया

यूक्रेन के गवर्नर दिमित्री जिवित्स्की ने बताया कि रूसी गोलाबारी में 7 वर्षीय बच्ची समेत 6 लोग मारे गए हैं। ग्रीस के 10 लोग मार दिए गए। ग्रीस ने रूस के राजदूत को इस मामले में तलब किया है। यूक्रेन के सैनिकों ने बेलारूस के क्षेत्र से दागी गई मिसाइल को मार गिराया है। कीव शहर से 20 किलोमीटर दूर बुका में बिल्डिंग पर हमला किया गया है। इस बीच क्रेमलिन ने कहा है कि बेलारूस में यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार

Ukraine-Russia War: कीव की चौखट पर पहुंचे रूसी सैनिक, ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी

इंटरनेट सेवा बहाल

एलन मस्क का कहना है कि उनकी कंपनी स्पेसएक्स की स्टारलिंक उपग्रह ब्राडबैंड सेवा यूक्रेन में सक्रिय हो गई है। उन्होंने बताया कि कीव के एक अधिकारी ने टेक टाइटन से अपने संकटग्रस्त देश को स्टेशन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

पड़ोसी देशों में शरण

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले जारी रखने के कारण हजारों यूक्रेन के नागरिकों ने पड़ोसी देशों में शरण ली। यूक्रेन से लोग अपना घर बार छोड़कर दूसरे देशों में पलायन कर रहे हैं। यूक्रेन से लगभग 1 लाख 20 हजार लोग पोलैंड, मोल्दोवा और अन्य पड़ोसी देश जा चुके हैं। रूसी हमले जारी रहने के कारण हजारों यूक्रेन के नागरिकों ने पड़ोसी देशों में शरण ली है।

Ukraine-Russia War: रूस का जल, थल और नभ से हमला, अबतक 40 लोगों की मौत की पुष्टि

रूस ने चार देशों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया

रूस ने अपने हवाई क्षेत्र को लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया और स्लोवेनिया के विमानों के लिए बंद कर दिया है। रूस ने इन देशों द्वारा उठाए गए कदम के बाद ये फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी अपने हवाई क्षेत्र से रूस के लिए जाने वाली उड़ानों को रद्द करेगा।

एयर इंडिया का विमान भारत रवाना

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत ने ऑपरेशन गंगा चलाया है। इसी के तहत एयर इंडिया का एक विमान 198 छात्रों को लेकर बुखारेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर शनिवार को भी बुखारेस्ट से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की उड़ान रवाना हुई थी जो आधी रात में लगभग 02.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। उड़ान भरने से पहले भारतीयों ने किया ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष किया था।

Tags: # world newsinternational Newsukraine crisisUkraine-Russia newsukraine-russia warWorld War 3WW III
Previous Post

NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर करें चेक

Next Post

गोरखपुर में दहाड़ी मायावती, बोलीं- हमारे हाथी ने योगी जी की नींद उड़ाई हुईं है

Writer D

Writer D

Related Posts

Tariq Rahman-Sheikh Hasina
अंतर्राष्ट्रीय

जन्माष्टमी पर तारिक रहमान का शेख हसीना पर हमला, बोले- ‘कंस जैसे शासन’ को जनता ने उखाड़ फेंका

04/09/2026
14 vehicles blown up in Balochistan.
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में 14 वाहनों को विस्फोट से उड़ाया, सेना पर हमले के बाद बढ़ा तनाव

04/09/2026
Hanging Bridge
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में बारिश का कहर, रंगामती में पानी में डूबा मशहूर हैंगिंग ब्रिज

03/09/2026
US-Iran War
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन-कुवैत-बहरीन पर मिसाइल हमले

02/09/2026
Flash floods wreak havoc in the Grand Canyon.
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के बाद इस देश में कुदरत का कहर, फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही; कई लोग लापता

31/08/2026
Next Post
mayawati

गोरखपुर में दहाड़ी मायावती, बोलीं- हमारे हाथी ने योगी जी की नींद उड़ाई हुईं है

यह भी पढ़ें

विश्व में कोरोना वायरस से 22.19 लाख से अधिक लोगों की मौत

31/01/2021
Keshav Maurya

किसान आंदोलन की वापसी को हार जीत के नजरिये से न देखा जाये: केशव मौर्य

10/12/2021
आंगनबाड़ी सहायिका के साथ गैंगरेप Gang rape with Anganwadi helpers

आंगनबाड़ी सहायिका के साथ गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: प्रशांत कुमार

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version