• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इसी हफ्ते घोषित हो सकते हैं यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम

Writer D by Writer D
15/06/2022
in Main Slider, शिक्षा
0
UP Board

UP Board

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (UP Board) के परीक्षा परिणाम इसी हफ्ते घोषित हो सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश के बाद बोर्ड ने इस सम्बंध में तैयारियां तेज कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार सुबह उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि यूपी बोर्ड (UP Board) के परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा होगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम समय से जारी कर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि परीक्षा परिणामों को घोषित करने की पूर्व सूचना अभिभावकों अथवा परीक्षार्थियों को जरूर दी जाए।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बोर्ड ने परीक्षा परिणामों की घोषणा को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यूपी बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को शुचिता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया। पहली बार बोर्ड परीक्षा बिना रिएग्जामिनेशन के पूर्ण हुई है।

यूपी बोर्ड (UP Board) की सत्र 2021-22 की परीक्षा मार्च और अप्रैल के महीने में सम्पन्न हुई थी। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 24 मार्च से 13 अप्रैल तक 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी। वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 47,75,749 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर रिजल्ट तैयार कर लिया है।

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अग्निवीरों को यूपी पुलिस की नौकरी में मिलेगी प्राथमिकता

हाईस्कूल परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड 27,81,654 छात्रों में 15,53,198 लड़के और 12,28,456 लड़कियां शामिल हैं, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड 24,11,035 छात्रों में 13,24,200 लड़के और 10,86,835 लड़कियां शामिल हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। इसी का नतीजा था कि बोर्ड परीक्षा पहली बार बिना रिएग्जामिनेशन के हुई। साथ ही परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई भी की गई। तत्कालीन डायरेक्ट को निलंबित किया गया और बलिया के डीआईओएस को जेल जाना पड़ा था।

Tags: UP BoardUP board 10th resultUP board 12th resultUP board newsUP board result newsup board result updates
Previous Post

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अग्निवीरों को यूपी पुलिस की नौकरी में मिलेगी प्राथमिकता

Next Post

जौहार क्लब मुनस्यारी को मिलेंगी खेल सुविधाएं : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi in Assam
Main Slider

जहां उनकी सोच खत्म, वहां से हमारा काम शुरू… प्रधानमंत्री का कांग्रेस पर तीखा हमला

14/03/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई

14/03/2026
UP Police SI Recruitment
Main Slider

वाराणसी के 46 परीक्षा केंद्रों पर चल रही एसआई भर्ती परीक्षा,पहली पॉली में नहीं मिली गड़बड़ी

14/03/2026
Toll Pass
Business

1 अप्रैल से से महंगा होगा सालाना टोल पास, जानें जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

14/03/2026
Kundali
धर्म

जाने कब पार्टनरशिप में शुरू किया गया काम होता है सफल

14/03/2026
Next Post
cm dhami

जौहार क्लब मुनस्यारी को मिलेंगी खेल सुविधाएं : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

CM Bhagwant Mann

दिल्ली चुनाव के बीच भगवंत मान के आवास पर छापेमारी, AAP बोली- हार सामने देख, कांप उठी भाजपा

30/01/2025
World Press Freedom Day

स्वतंत्रता खो रही पत्रकारिता

03/05/2023
Doctors

सीएम योगी विधानसभा में कल करेंगे तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

18/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version