• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPSIDA को 53 जिलों, 10 राज्यों और चार देशों से मिला बड़ा निवेश

Writer D by Writer D
09/02/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
UPSIDA

UPSIDA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रगति के पथ पर अग्रसर इस नए उत्तर प्रदेश के साथ सहभागिता के लिए दुनिया भर के निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) ने ही अब तक 3 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त कर लिए हैं और निवेश के इच्छुक औद्योगिक समूहों/कंपनियों से एमओयू भी साइन कर लिए है।

UPSIDA को अब तक जो निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं उनमें से लगभग 9 लाख रोजगार का सृजन होगा। प्राप्त निवेश प्रस्तावों में 90 हजार करोड़ का विदेशी पूंजी निवेश एवं 1.53 लाख करोड़ का अन्य प्रदेशों से निवेश शामिल है। यानी यूपीसीडा को 53 जिलों के साथ ही 10 राज्यों से भी निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जबकि विदेशों से खासतौर पर अमेरिका, हांगकांग, सिंगापुर और यूएई से मिले निवेश प्रस्ताव भी इसमें शामिल हैं।

सभी सेक्टर्स में हुआ निवेश

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए 10-12 फरवरी को राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन से पूर्व ही यूपीसीडा ने दिए गए 1 लाख करोड़ के लक्ष्य का 3 गुणा निवेश प्राप्त कर लिया है। स्थिति यह है कि होटल, अस्पताल, लॉजिस्टिक पार्क, वेयरहाउस और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए बड़े पैमाने पर एमओयू हस्ताक्षरित किए जा रहे हैं। अकेले 82 हजार करोड़ रुपए का निवेश लॉजिस्टिक पार्क और वेयरहाउस की स्थापना के लिए होगा।

15 हजार एकड़ का लैंड बैंक तैयार

उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) से जिन निवेशकों ने भूमि आवंटन की इच्छा जताई है उन्हें जल्द ही आवंटन किए जाने की योजना है ताकि वे मानचित्र भी समय से स्वीकृत करा सकें और इकाई स्थापित कर सकें। भूखंड की कमी न पड़े इसलिए प्राधिकरण ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 15 हजार एकड़ से अधिक का लैंड बैंक तैयार कर लिया है। लैंड बैंक में 25 सौ एकड़ भूमि और जुड़ने जा रही है। उन्नाव में बसाई जा रही ट्रांसगंगा हाईटेक सिटी हो या फिर कन्नौज के पार्क में विकास के कार्य तेजी से चल रहे हैं। प्राधिकरण अपनी ऑनलाइन सुविधाओं, औद्योगिक क्षेत्रों में आवंटियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी सूबे में निवेश के इच्छुक लोगों को बता रहा है। इसके सुखद परिणाम भी आए हैं।

इन्वेस्टर मीट के सुखद परिणाम

बरेली, आगरा, गाजियाबाद हापुड़, प्रयागराज, कानपुर आदि जगहों पर आयोजित की गई इन्वेस्टर मीट के परिणाम सुखद आए हैं। स्थिति यह है कि प्रयागराज में हुई मीट में 33703 करोड़, हापुड़ में 23000 करोड़, गाजियाबाद में 92000 करोड़, आगरा में 39038 करोड़ बरेली में 34000 करोड़, मेरठ 17000 करोड़, कानपुर में 70000 करोड़ रुपए, अयोध्या में 17000 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव आए। जिन्होंने भी प्रस्ताव दिए उनके द्वारा एमओयू भी हस्ताक्षर किए गए हैं।

निवेश के लिए लगातार एमओयू साइन किए जा रहे हैं। जिन्होंने भी एमओयू साइन किया है सभी को समय से भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी। निवेश में किसी तरह की बाधा न आए इसके लिए पूरा सहयोग किया जाएगा।

-मयूर माहेश्वरी, सीईओ यूपीसीडा

क्षेत्रवार निवेश का विवरण

सेक्टर    निवेश ( राशि करोड़ रुपये में)     प्रस्तावित रोजगार

लाजिस्टिक एंड वेयरहाउस  82341  141566

रिन्यूवल एनर्जी  69278  11300

निजी औद्योगिक पार्क  46203  288765

कैमिकल मैन्युफैक्चरिंग  26921  4280

ऑटो मोबाइल सेक्टर  12321  10890

कास्टिंग ऑफ मेटल  11455  9718

नॉन मैटेलिक एंड मिनरल प्रोडक्ट  10373  10595

लेदर एंड फुटवियर  7156  263860

फूड प्रोसेसिंग  7038  20449

मशीनरी एंड इक्यूपमेंट मैन्युफैक्चरिंग  3601  13872

प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग  3571  4812

अन्य  3508  14394

पेपर मैन्युफैक्चरिंग  3216  12332

इलेक्ट्रिक इक्यूपमेंट मैन्युफैक्चरिंग  1800  3590

प्रिंटिंग  1500  685

रियल एस्टेट  1500  12000

रीसाइकिलिंग  1304  5695

टेक्सटाइल  1302  12398

बायो फ्यूल  1151  4700

एग्रो प्रोसेसिंग  1010  3550

आईटी सेक्टर  820  3800

ग्रुप हाउसिंग  580  1180

अम्यूजमेंट पार्क  410  20

कॉलेज एंड हॉस्पिटल  397  475

मल्टीप्लैक्स  300  1000

फ्लैटेड फैक्ट्री  225  6000

एफएमसीजी  217  15

फर्नीचर  214  745

पैकेजिंग  155  517

इलेक्ट्रीसिटी गैस स्टीम व एयरकंडीशन सप्लाई  129  274

वेस्ट प्रोसेसिंग  15  300

Tags: kanpur newsup gisUPSIDA
Previous Post

12वीं पास के लिए निकली हैं सरकारी नौकरी, यहां करें अप्लाई

Next Post

यूपी बनेगा स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का हब

Writer D

Writer D

Related Posts

Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बनाए 16 हजार से अधिक अमृत सरोवर

21/06/2025
Catch the Rain
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के नेतृत्व में ‘कैच द रेन 2025’ बना जल चेतना का अभियान

21/06/2025
Yogi government is giving e-certificate for yoga competition
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के जनसहभागिता विजन को कासगंज में मिली उड़ान, घर बैठे मिल रहा योग प्रतियोगिता ई प्रमाण पत्र

21/06/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

किसी भी विद्यार्थी की आर्थिक स्थिति पढ़ाई में बाधा न बने : मुख्यमंत्री

21/06/2025
उत्तर प्रदेश

एसएसबी ने ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ के तहत मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

21/06/2025
Next Post
Sports Industry

यूपी बनेगा स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का हब

यह भी पढ़ें

Army

भारतीय सेना में बंपर भर्तियां, आधिकारिक वेबसाइट पर करें आवेदन

05/03/2021
Fog

उत्तर भारत ने ओढ़ी घने कोहरे की चादर, यूपी समेत 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

29/12/2023
Ali Khan

अली खान बने आईपीएल में शामिल होने वाले अमेरिका के पहले खिलाड़ी

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version