Categorized

आयुष्मान खुराना संग पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी वाणी कपूर

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस वाणी कपूर एक बार फिर से दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, दोनों ही स्टार्स अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। फिलहाल, मेकर्स की ओर से आयुष्मान और वाणी कपूर स्टारर फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। आयुष्मान करीब 7 महीने बाद शूटिंग सेट पर लौट रहे हैं। ‘बधाई हो’ के एक्टर फिल्म के रोल के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

अनटाइटल्ड फिल्म के बारे में बात करते हुए, आयुष्मान ने बताया कि वह फिल्म के अनुसार अच्छी बॉडी बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वह एक दिन की छुट्टी भी नहीं ले सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि दर्शक उनके बारे में कुछ नया देखें और यही एक कारण है कि वह ऑन-स्क्रीन एथलीट में तब्दील होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसबार वह फिल्म में एक नए अवतार में दिखने वाले हैं।

टीआरपी घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस आयुक्तों के साक्षात्कार देने पर जताई चिंता

इस अनटाइटल्ड फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर ने बताया कि कोरोना को देखते हुए हम इसे जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि, “यह फिल्म का पहला शेड्यूल होगा। पहले हम नार्थ इंडिया में एक महीने की शूटिंग का टारगेट लेकर चल रहे थे, लेकिन अब पूरी टीम की सुरक्षा को देखते हुए हम इसे कम दिनों में खत्म करने की कोशिश करेंगे ताकि सभी लोग सेफ रहे।” उन्होंने आगे कहा कि टीम ने लॉकडाउन के दौरान विर्चुअली ही प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया था।

Related Articles

Back to top button