• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाराणसी में उप राष्ट्रपति नायडू का भव्य स्वागत, गंगा आरती में हुए शामिल

Writer D by Writer D
15/04/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (Vice President Naidu) अपने परिवार के साथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचे। अयोध्या से प्रेसिडेंशियल ट्रेन उप राष्ट्रपति को लेकर कैंट स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर चार पर आई। स्टेशन पर महापौर मृदुला जायसवाल, राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने उप राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कैंट से विशेष ट्रेन जब बनारस रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उप राष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने की। यहां कलाकारों ने भरतनाट्यम, अयोध्या रामरथ फरवारी नृत्य, गाजीपुर का धोबिया नृत्य, बुंदेलखंड का राई लोकनृत्य प्रस्तुत कर उप राष्ट्रपति का पारम्परिक ढंग से स्वागत किया।

स्टेशन से उनका काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से दशाश्वमेध घाट पहुंचा। उप राष्ट्रपति गंगा सेवा निधि की विश्व प्रसिद्ध सायंकालीन गंगा आरती में शामिल होने के लिए सीढ़ियों पर बिछाये रेड कारपेट और फूलों के वंदनवार से होकर मंच पर पहुंचे। पूरे आरती स्थल को गेंदे, खुशबूदार फूलों और रंग-बिरंगी बत्तियों से सजाया गया। घाट पर सात अर्चकों के साथ विशेष गंगा आरती शुरू हुई।

रामलला के दर्शन से जीवन धन्य हुआ : वेंकैया नायडू

उप राष्ट्रपति नायडू गंगा पूजन के बाद पत्नी के साथ गंगा की महाआरती की अद्भुत और विहंगम छटा देख भाव विभोर नजर आये। गंगा आरती देखने के बाद उप राष्ट्रपति बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को वह श्रीकाशी विश्वनाथ, कालभैरव के दरबार में माथा टेकेंगे।

इसके बाद वह चंदौली पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल जाएंगे। स्मृति स्थल में उप राष्ट्रपति नायडू दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित थ्रीडी फिल्म देखने के साथ ही संग्रहालय को देखेंगे। इसके बाद वह बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आएंगे और वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

Tags: up newsvaranasi newsVice President Naidu
Previous Post

नगर को अच्छे से श्रेष्ठ की ओर ले जाने के लिए व्यवस्था को मजबूत बनाना होगा : एके शर्मा

Next Post

भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी इसलिए शामिल हुई : अपर्णा यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
Manisha Rawat
उत्तर प्रदेश

डबल इंजन सरकार ने बनाया मनीषा रावत को चॉकलेट निर्माता

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी

03/03/2026
shot
उत्तर प्रदेश

मातम में बदली बर्थडे पार्टी, 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत

03/03/2026
Next Post

भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी इसलिए शामिल हुई : अपर्णा यादव

यह भी पढ़ें

Mukesh Rajput

इन पांच राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार : सांसद मुकेश राजपूत

28/03/2021
Asha Kandra

असंभव कुछ भी नहीं, सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली ‘आशा’ बनी RAS

15/07/2021
mahakal mandir

उज्जैन: महाकाल मंदिर के नीचे मिला एक हजार साल पुराना मंदिर

24/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version