• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिकरू में घूमता है विकास दुबे का भूत? ग्रामीणों का दावा- उसके घर से आती है हंसने की आवाज

Desk by Desk
18/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। गैंगेस्टर विकास दुबे की मौत के बाद भी बिकरू गांव के लोगों के दिलों में उसका खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गैंगेस्टर विकास दुबे क्या मरने के बाद भी जिंदा है? क्या मौत के बाद विकास दुबे का भूत कानपुर के बिकरू गांव वाले घर में घूमता है? यह सुनने में भले ही आपको अटपटा लगे, लेकिन बिकरू गांव के लोगों की मानें तो विकास दुबे मरने के बाद भी भूत के रूप में जिंदा है। अक्सर उसके टूटे हुए घर से जोर-जोर से हंसने की आवाज सुनाई देती है।

जी न्यूज की खबर की मानें तो बिकरू गांव के ग्रामीणों का दावा है कि हर रात विकास दुबे का भूत अपने घर में पहुंच जाता है। इसके बाद वह जोर-जोर से हंसता है, उसके अट्टहास करने की आवाज दूर-दूर तक सुनाई देती है।

Paytm Google Play Store से हटने के बाद क्या मोबाइल फोन में होगा बंद ? जानें जवाब

बता दें कि गैंगस्टर विकास दुबे द्वारा पुलिस वालों पर हमला किए जाने की घटना और उसके फरार होने के बाद योगी सरकार ने उसके घर को कुर्क करवा दिया था। लोगों का कहना है कि विकास दुबे को अपने इस घर से बेहद लगाव था, शायद यही वजह है कि मरने के बाद भी विकास दुबे भूत बनकर अपने इस घर में रहता है। रात के अंधेरे में हर रोज इस घर से हंसने की आवाज आती है।

जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोग खुलकर कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं, लेकिन दबी जुबान में कई लोगों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने विकास दुबे के भूत को उसके घर के खंडहर में बैठे हुए कई बार देखा है। उनका कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे विकास दुबे का भूत हमें कुछ बताने की कोशिश कर रहा है।

IT,NIT,IIT में जल्द शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग, जानें पूरी डिटेल

इस मामले में स्थानीय पुजारी का कहना है कि जहां अकाल मृत्यु होती है वहां ऐसी घटनाएं होती हैं। अकाल मृत्यु के कारण प्राणी की आत्मा भटकती है। उनका मानना है कि विकास दुबे का अंतिम संस्कार ठीक से नहीं किया गया और मौत के बाद की रस्मों को भी ठीक से पूरा नहीं किया गया, इसलिए मुमकिन है कि विकास दुबे की आत्मा को मुक्ति नहीं मिली है और वह भटक रहा है।

 

बता दें कि गैंगस्टर विकास दुबे को बीते 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के बिकरू गांव स्थित घर पर जब पुलिसकर्मियों ने दबिश दी थी, तब उनके बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें 8 पुलिसकर्मी मार गए थे। इस नरसंहार के बाद से विकास दुबे फरार हो गया था और उज्जैन के महाकाल मंदिर से उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Tags: Bikru villageGangster Vikas DubeyGhostGhost of Vikas Dubeykanpurspiritvikas dubeyआत्माकानपुरगैंगस्टर विकास दुबेबिकरू गांवभूतविकास दुबेविकास दुबे का भूतविकास दुबे की आत्मा
Previous Post

Video : खेसारी लाल यादव का गाना ‘देख गारी मत द’ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

Next Post

केजरीवाल सरकार का ऐलान: पांच अक्टूबर तक सभी स्कूल बंद रहेंगे

Desk

Desk

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
अरविंद केजरीवाल arvind kejriwal

केजरीवाल सरकार का ऐलान: पांच अक्टूबर तक सभी स्कूल बंद रहेंगे

यह भी पढ़ें

Vastu Tips

पश्चिम दिशा में हमेशा जलानी चाहिए सफेद रंग की मोमबत्ती

17/08/2021
Road Accident

ट्रक व ट्रेलर भिड़ने से चालक की मौत, खलासी घायल

21/12/2021
Saphala Ekadashi

निर्जला एकादशी तिथि कब तक रहेगी, जानें व्रत से पहले क्या करें

01/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version