• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वीरेंद्र सहवाग ने कहा- कुछ बल्लेबाजों ने सरकारी नौकरी समझ ली है

Desk by Desk
09/10/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 7 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मानो जीत गिफ्ट कर दी थी। 167 रनों से स्कोर के जवाब में सीएसके ने 10 ओवर तक एक विकेट पर 90 रन बना लिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से लगातार दूसरी जीत दर्ज कर लेगी, लेकिन इसके बाद केकेआर के स्पिनरों ने मिलकर मैच का पासा ही पलट दिया था।

सीएसके की इस हार के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने टीम को जमकर लताड़ा है। वीरू ने कहा कि कुछ सीएसके बल्लेबाजों ने सीएसके को सरकारी नौकरी की तरह समझ लिया है कि कुछ करो या ना करो, सैलरी तो मिलेगी।

इस सीजन में सीएसके ने अभी तक छह मैच खेले हैं, जिसमें से चार में टीम को हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने 2018 में खिताब अपने नाम किया था और इसके बाद 2019 में फाइनल तक पहुंचा था। केकेआर ने सीएसके के सामने जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन ही बना सकी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने प्वॉइंट टेबल में लगाई लंबी छलांग

इस मैच में केदार जाधव को बैटिंग ऑर्डर में रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो से पहले भेजा गया था। जाधव 12 गेंद पर 7 रन बनाकर नॉटआउट लौटे थे। कप्तान धोनी खुद 12 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए थे। इस मैच के बाद धोनी की कप्तानी पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

सहवाग ने क्रिकबज पर कहा, ‘इस लक्ष्य को हासिल कर लिया जाना चाहिए था, लेकिन केदार जाधव और रविंद्र जडेजा ने जो डॉट गेंद खेलीं, वो अच्छा नहीं रहा। मेरे हिसाब से कुछ बल्लेबाजों ने सीएसके को सरकारी नौकरी की तरह समझ लिया है, आप कुछ करो या ना करो, आपको आपकी सैलरी मिलेगी ही।’

अपने शो ‘वीरू की बैठक’ में भी सहवाग ने जाधव को लताड़ा था और उन्हें बस सजावट का सामान कहा था। इसके अलावा सहवाग ने जाधव पर तंज करते हुए कहा कि केकेआर की ओर से असली मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड तो उन्हें ही मिलना चाहिए था।

Tags: Chennai Super Kingscricketcricket newsCSKdhoniHindi Cricket NewsIndian Premier LeagueIPL 2020Kedar Jadhavkkr vs cskkolkata knight riderslatest cricket newsmahendra singh dhonims dhoniVirender Sehwagआईपीएल 2020इंडियन प्रीमियर लीगएमएस धोनीकेकेआर बनाम सीएसकेकेदार जाधव...कोलकाता नाइट राइडर्सक्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सधोनीमहेंद्र सिंह धोनीवीरेंद्र सहवागसीएसके
Previous Post

सनराइजर्स हैदराबाद ने प्वॉइंट टेबल में लगाई लंबी छलांग

Next Post

जडेजा और सहवाग ने कहा- धोनी सालों से जो विरोधी टीम के साथ करते आए हैं

Desk

Desk

Related Posts

Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Filaria
Main Slider

फाइलेरिया बना सकता है जिन्दगी भर के लिए दिव्यांग

09/05/2026
Next Post
dhoni

जडेजा और सहवाग ने कहा- धोनी सालों से जो विरोधी टीम के साथ करते आए हैं

यह भी पढ़ें

लेबनान में कोरोना

लेबनान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 44482 पहुंचा, मृतकों की संख्या 406 हुई

05/10/2020
cm yogi

नियम विरुद्ध प्रमोशन पाने वाले अपर जिला सूचना अधिकारी बने चपरासी और चौकीदार

10/01/2021
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव

लालू यादव पर कोरोना के खतरे का अलर्ट, दूसरे जगह किया जाएगा शिफ्ट

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version