• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जडेजा और सहवाग ने कहा- धोनी सालों से जो विरोधी टीम के साथ करते आए हैं

Desk by Desk
09/10/2020
in Categorized
0
dhoni

महेंद्र सिंह धोनी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन (IPL 2020) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान दिनेश कार्तिक भले ही अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित नहीं कर सके हैं, लेकिन उन्होंने अपनी कप्तानी से जरूर सबका दिल जीता है। केकेआर अभी तक पांच मैचों में तीन में जीत हासिल कर चुका है।

पिछले मैच में केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 10 रनों से हराया। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट अजय जडेजा ने इस मैच के बाद दिनेश कार्तिक की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि दिनेश कार्तिक ने वह किया, जो सीएसके के कप्तान सालों से आईपीएल में करते आ रहे हैं।

केकेआर ने सीएसके के खिलाफ 167 रन का स्कोर भी डिफेंड कर डाला, कार्तिक की रणनीति थी कि उन्होंने पैट कमिंस को शुरुआती ओवरों में गेंदबाजी कराई और सुनील नरेन को आखिरी के ओवरों के लिए बचा कर रखा और यह रणनीति टीम के लिए काफी कारगर साबित हुई। उन्होंने कहा, ‘यह मानना पड़ेगा कि दिनेश कार्तिक ने धोनी से मैच छीन लिया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने प्वॉइंट टेबल में लगाई लंबी छलांग

धोनी जो पिछले कई सालों से ऐसा विरोधी टीम के साथ करते आ रहे हैं, वह दिनेश कार्तिक ने इस मैच में किया और मैच पर पकड़ बनाए रखी।’ क्रिकबज से बात करते हुए जडेजा ने कहा, ‘पैट कमिंस से 11वां ओवर कराने की उनकी रणनीति से लगा मैच धीमा पड़ रहा है, लेकिन फिर बीच में वह सुनील नरेन को ले आए। नरेन ने महज 3-4 रन दिए और यहां से मैच केकेआर के पक्ष में जाने लगा।’

जडेजा ने कहा कि हमेशा यह माना जाता है कि सीएसके किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकता है और इसी डर में विरोधी टीम कई बार गलत फैसले ले लेती है। 10 ओवर तक सीएसके ने मैच में पकड़ बनाए रखी थी, लेकिन नरेन ने जैसे ही शेन वॉटसन (50) को आउट किया, मैच का पासा ही पलट गया।

वहीं वीरेंद्र सहवाग ने भी दिनेश कार्तिक की रणनीति की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि दिनेश कार्तिक ने नरेन और वरुण चक्रवर्ती को 9 से 20 ओवरों के बीच गेंदबाजी के लिए बचाकर रखा था, जो अच्छी रणनीति थी। सीएसके ने पहले 10 ओवर में 90 रन बना लिए थे, तब भी कार्तिक अपनी रणनीति पर कायम रहे।’

Tags: Ajay JadejaChennai Super Kingscricketcricket newsCSKdhoniDinesh KarthikHindi Cricket NewsIndian Premier LeagueIPL 2020kkr vs cskkolkata knight riderslatest cricket newsmahendra singh dhonims dhoniSunil NarenVarun ChakrabortyVirender Sehwagअजय जडेजाआईपीएल 2020इंडियन प्रीमियर लीगएमएस धोनीकेकेआर बनाम सीएसकेकोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्सदिनेश कार्तिकधोनीमहेंद्र सिंह धोनीवरुण चक्रवर्तीसीएसकेसुनील नरेन
Previous Post

वीरेंद्र सहवाग ने कहा- कुछ बल्लेबाजों ने सरकारी नौकरी समझ ली है

Next Post

सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर ने शेयर की पत्नी कैंडिस की फिटनेस पोस्ट

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
candice warner

सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर ने शेयर की पत्नी कैंडिस की फिटनेस पोस्ट

यह भी पढ़ें

Synthetic Running Track

योगी सरकार जौनपुर के खिलाड़ियों को नए साल में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक की देगी सौगात 

02/12/2025
Donald Trump

ट्रंप को लगा तगड़ा झटका, अमेरिकी कोर्ट ने इस अहम फैसले पर लगाई रोक

24/01/2025
Baijnath Aggarwal

गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

28/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version