• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक के कार्यालय पर छापा, मिला हथियारों का जखीरा और नोटों के बंडल

Writer D by Writer D
21/03/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के सिलसिले में प्रयागराज पुलिस ने मंगलवार को धूमनगंज क्षेत्र से पांच शातिरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के कार्यालय में छापा मारा। छापे में हथियारों का जखीरा और नगदी के अलावा नोट गिनने की मशीन बरामद की गयी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से 2.25 लाख रुपये मिले जबकि अतीक के चकिया स्थित आफिस से 10 पिस्टल और 112 कारतूस के अलावा 74.62 लाख रुपये नगदी और नोट गिनने की मशीन बरामद की।

पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने पुलिस लाइन में संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने अभियुक्तों की जामा तलाशी और अतीक के कार्यालय से कुल 74 लाख 62 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में नियाज अहमद शामिल है। अतीक (Atiq Ahmed) के बेटे असद ने फोन पर इंटरनेट के माध्यम से नियाज अहमद की बातचीत अतीक और अशरफ से कराई थी। नियाज को उमेश पाल की रेकी का काम सौंपा गया था।

शर्मा ने बताया कि इस हत्याकांड की साजिश के लिए कई बैठकें हुई हैं, उन बैठकों में नियाज शामिल था। नियाज के पास से एक फोन बरामद हुआ है। दूसरा अभियुक्त मोहम्मद सजक है जो उमेश पाल के घर के पास का रहने वाला है। इसे असद ने अपने घर पर बुलाकर एक आईफोन दिया था और उस फोन में कुछ नंबर पहले से सेव थे। इस फोन पर इंटरनेट के माध्यम से उमेश का लोकेशन लेने का काम सौंपा गया था। यह अभियुक्त उमेश पाल की गाड़ी आने और जाने की सूचना दिया करता था।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि तीसरा अभियुक्त अरशद कटरा उर्फ अरशद खान उमेश पाल और उनके सुरक्षाकर्मियों की हत्या के लिए साजिश रचने की बैठकों में शामिल था। जिन दो अभियुक्तों की निशानदेही असलहा और नकदी बरामद हुई है, उनमें कैश अहमद लगभग 16 साल से अतीक अहमद और उसके परिवार में ड्राइवर के तौर पर काम करता था। घटना के बाद अतीक और अतीक के परिवार के असलहे और नकदी छिपाने का कार्य इसे सौंपा गया था।

यूपी में कोरोना ने फिर से दी दस्तक, इस जिले में तीन महिलाएं मिलीं संक्रमित

शर्मा ने बताया कि पांचवा अभियुक्त राकेश कुमार उर्फ लाला है जो अतीक अहमद के परिवार में घरेलू कार्य और मुंशी का कार्य करता रहा है। घटना के बाद इसे अतीक और अतीक के परिवार द्वारा नकदी और असलहा छिपाने का निर्देश दिया गया था। इन दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर आज असलहा और नकदी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि गत 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली और बम से हत्या कर दी गई थी।

Tags: Atiq AhmedPrayagraj NewsPrayagraj Shotoutumesh pal murder case
Previous Post

यूपी में कोरोना ने फिर से दी दस्तक, इस जिले में तीन महिलाएं मिलीं संक्रमित

Next Post

प्रेम प्रसंग के शक में पिता ने की बेटी की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-26 में दिखेगी यूपी की स्मार्ट सिंचाई व्यवस्था, तकनीक से जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण का बना यूपी मॉडल

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में राम-रामायण से लेकर काशी में गंगा और लखनऊ में लोकधारा तक, यूपी में होंगे तीन बड़े कला आयोजन

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव कुछ भी कर लें, सफल नहीं होंगे- ब्रजेश पाठक

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘सत्ता में रहते नहीं की लोधी समाज की चिंता, आज वोट के लिए पी रहे हैं चाय’: अखिलेश पर बरसे मंत्री संदीप सिंह

24/09/2026
Next Post
Murder

प्रेम प्रसंग के शक में पिता ने की बेटी की हत्या

यह भी पढ़ें

मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्यों में लायें तेजी : खन्ना

12/08/2021
CM Dhami

सरकार आमजन की परेशानियों को दूर कराने के प्रति गंभीर: सीएम धामी

24/07/2025
Farmers protest

किसानों ने माना सरकार का प्रस्ताव, कल होगी SKM की बैठक

08/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version