• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश में डूबी मुंबई, भारी बारिश और हाइटाइड की चेतावनी, लोकल ठप बस रूट बदले गए

Desk by Desk
04/08/2020
in Categorized, Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
मुंबई में भारी बारिश

मुंबई में भारी बारिश

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बारिश के इस मौसम में मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश के साथ साथ हाईटाइड की भी चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक मुंबई में दोपहर 12:47 बजे हाईटाइड की संभावना जता रहा है। इस दौरान मुंबई में समंदर की लहरें काफी ऊंची उठ सकती हैं।

मुंबई में बीती रात से हो रही ज़ोरदार बारिश के चलते कई निचले इलाके में पानी भर गया, किंग सर्कल की सड़कों पर तो करीब 2 फीट तक पानी जमा हो गया। इसके अलावा, हिंदमाता, सायन, माटुंगा, खार सबवे में भी जलजमाव हो गया। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, मुंबई शहर में पिछले 10 घंटों में 230 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। अरब सागर के ऊपर मानसून के सक्रिय होने से सोमवार को भी मुंबई में जबरदस्त बारिश हुई।

ट्रंप की चेतावनी, 15 सितंबर तक tiktok को किसी अमेरिकी कंपनी को नहीं बेचा तो लगेगा बैन

समंदर के आस-पास रहने वाले लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही BMC ने मुंबई के कई अन्य हिस्सों में भी लोगों से बाहर न निकलने की अपील की है।

भारी बारिश के कारण मुंबई में सभी 4 लाइनों पर रेल यातायात रुक गया है। इससे मुंबई लोकल की सर्विस ठप हो गई है। भारी बारिश के खतरे को देखते हुए मुंबई में 8 रूट्स पर बसों का रास्ता बदला गया है और उन्हें डायवर्ट करके दूसरे रास्तों से चलाने की व्यवस्था की गई है।

भारी बारिश के बाद दादर और प्रभादेवी में पानी जमा होने की वजह से विशेष उपनगरीय सेवाएं विरार-अंधेरी-बांद्रा के बीच चलाई जा रही हैं। वहीं हाई टाइड की चेतावनी और भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर बांद्रा-चर्चगेट के बीच की सेवाएं रोक दी गई हैं. इस बात की जानकारी पश्चिम रेलवे ने दी है।

सुबह से मुंबई डूबी-डूबी नजर आ रही है। देर रात से मायानगरी में जमकर बारिश हुई है. सांताक्रुज, परेल, महालक्ष्मी, मीरा रोड, कोलाबा समेत डूबे-डूबे नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे केलिए मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच भारी बारिश से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर मकर में पहाड़ी का एक हिस्सा गिर गया। हालांकि, इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। मौसम पूर्वानुमान बताने वाली एजेंसियों ने कहा है कि अगले दो दिनों में महानगर और महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आसपास के इलाके में 3, 4, और 5 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में मुंबईकरों को भी बिना वजह घर से बाहर कम निकलना होगा। 6 अगस्त से इसकी तीव्रता घटने लगेगी।

मौसम विभाग ने मछुआरों को भी सलाह दी है कि वे बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूर्वी तट पर गहरे समुद्र में नहीं जाएं। हालांकि रात में जलजमाव के बाद गाड़ी को सुचारू रूप से चलाने के लिए मुंबई पुलिस के जवान जगह-जगह पर सड़कों पर मौजूद हैं।

 

 

 

Tags: bmcheavy rains in mumbaiRail traffic bannedमुंबई में भारी बारिशमौसम विभाग
Previous Post

आज का इतिहास : आज ही के दिन मशहूर अभिनेता व गायक किशोर कुमार का जन्म हुआ था

Next Post

हिंदुत्व नेता संभाजी भिड़े ने की मांग ‘भगवान राम की मूर्ति में होनी चाहिए मूछें’

Desk

Desk

Related Posts

Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
CM Nayab Singh
राजनीति

मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ जिले को दी स्वास्थ्य परियोजनाओं की बड़ी सौगातें

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Navjot Singh Sidhu reached Haridwar
राजनीति

हरिद्वार पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, दक्षेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक

29/05/2026
Next Post
हिंदुत्व नेता संभाजी भिड़े

हिंदुत्व नेता संभाजी भिड़े ने की मांग 'भगवान राम की मूर्ति में होनी चाहिए मूछें'

यह भी पढ़ें

Ragi Halwa

नाश्ते में बनाएं ये बेहतरीन सुपरफूड, दिनभर रहेंगे एक्टिव

09/07/2024
कुशीनगर में 60 नए कोरोना पॉजिटिव 60 new Corona positive in Kushinagar

खुलासा : घर पर भी हो सकते हैं कोरोना संक्रमित, इन बातों का रखें ध्यान

22/07/2020
gangster shot out

दिनदहाड़े गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फ़ैली सनसनी

22/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version