• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिलाओं ने कंगना के पोस्टर पर मारें चप्पल, तो शिल्पा शिंदे ने कहा- औरत ही औरत की दुश्मन

Desk by Desk
08/09/2020
in Categorized
0
shilpa shinde

शिल्‍पा शिंदे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| कंगना रनौत हाल ही में मुंबई को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, कंगना ने मुंबई शहर की तुलना पीओके से की थी जिसके बाद से मुंबई में उनको लेकर काफी विरोध किया जा रहा है। इसी बीच शिल्पा शिंदे ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कुछ महिलाएं कंगना के पोस्टर पर चप्पल मार रही हैं।

राजीव सेन और चारू में पिछले कुछ दिनों से चल रही परेशानियाँ हुई खत्म

इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, ‘औरत ही औरत की दुश्मन। इन औरतों को कितने पैसे मिले होंगे यह शर्मनाक काम करने के लिए? घर में यही औरतें अपने पति से मार खाती होंगी, उसी का फ्रस्ट्रेशन इस पोस्टर पर निकाल रही हैं।’

 

View this post on Instagram

 

Aurat hi Aurat ki Dushman 👎 Inn ladies ko kitne paise mile ye shameful act karne ke liye?? Ghar mein yahi ladies apne pati se maar khati hongi ,ussi ka frustration iss poster pe nikal rahi hain..

A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official) on Sep 6, 2020 at 3:14am PDT

क्या है मामला

कंगना ने कुछ दिनों पहले ट्विटर पर कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी ट्वीट पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि अगर कंगना को मुंबई में डर लगता है तो उन्हें यहां वापस नहीं आना चाहिए।

संजय राउत के ट्वीट पर कंगना ने जवाब दिया था, ‘शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?’

BMC के छापे पर कंगना रनौत बोलीं- मेरे सपने के टूटने का वक्त आ गया

इसके बाद कंगना ने ट्वीट कर ओपन चैलेंज दिया था कि वह 9 सितंबर को मुंबई आएंगी और किसी में दम है तो रोक कर दिखाएं। कंगना और संजय राउत के बीच की बहस यहीं नहीं रुकी। संजय ने कंगना को हरामखोर लड़की तक कह दिया था। संजय राउत के इस बयान के बाद कंगना ने एक वीडियो शेयर कर कहा, ‘संजय जी आपने मुझे कहा कि मैं हरामखोर लड़की हूं।

आप तो जानते ही होंगे इस देश में हर घंटे कितनी लड़कियों के बलात्कार हो रहे, कितनी लड़कियों पर एसिड फेंका जा रहा है, कितनी लड़कियों के साथ काम पर गलत व्यवहार हो रहा है। यहां तक की उनके खुद के पति उनके मुंह, नाक, जबड़ा तोड़ रहे हैं। आपको पता है इसका जिम्मेदार कौन है? इसका जिम्मेदार है मानसिकता जिसका आपने भौंडा प्रदर्शन पूरे देश के सामने किया है। इस देश की बेटियां आपको माफ नहीं करेंगी।’

Tags: Kangana RanautKangana Ranaut poster chappalshilpa shindeShilpa Shinde Kangana RanautShilpa Shinde Kangana Ranaut poster chappalShilpa Shinde Kangana Ranaut videosकंगना रनौतकंगना रनौत पोस्टर चप्पलशिल्‍पा शिंदेशिल्पा शिंदे कंगना रनौतशिल्पा शिंदे कंगना रनौत पोस्टर चप्पलशिल्पा शिंदे कंगना रनौत वीडियो
Previous Post

शो ‘इन टू द वाइल्ड’ में अक्षय कुमार ने किए जबरदस्त स्टंट्स

Next Post

फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब शिड्यूल के मुताबिक OTT प्लैटफॉर्म पर होगी रिलीज

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Laxmmi Bomb Film

फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब शिड्यूल के मुताबिक OTT प्लैटफॉर्म पर होगी रिलीज

यह भी पढ़ें

संत केशवानंद भारती का निधन Sant Kesavanand Bharti's death

संत केशवानंद भारती संविधान के मूल अधिकार बचाने के लिए किए जाएगें याद

06/09/2020
Aparna Yadav

खत्म हुआ मुलायम की छोटी बहू का इंतजार, योगी सरकार ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

04/09/2024
Ishita Dutta

मम्मी बनने वाली हैं अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी, शादी के 6 साल बाद सुनाई गुड न्यूज़

17/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version