• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जैसलमेर से आगे विधायकों को कहां ले जायेंगे गहलोत, आगे तो पाकिस्तान है – डाॅ. पूनियां

Desk by Desk
01/08/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
डाॅ. सतीश पूनियां

डाॅ. सतीश पूनियां

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने ट्वीट करके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि अशोक गहलोत कांग्रेस को टूट से बचाने के लिए विधायकों को जैसलमेर ले गए, सरकार कहाँ तक भागेगी, आगे तो अब पाकिस्तान ही है।

डा़ पूनियां ने विधायकों को जयपुर से जैसलमेर ले जाने पर श्री गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि सभी विधायकों को एक-एक पीपा और दे दो, टिड्डी भगाने के काम आएंगे, इससे किसानों का कुछ तो भला होगा। किसानों का कर्जा तो आपने माफ किया नहीं।

डाॅ. पूनियां ने ट्वीट करके कहा कि जब कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं, कोई खतरा नहीं है, सब ठीक है तो बाड़ाबंदी क्यों, और बिकाऊ कौन है? उनके नाम सार्वजनिक करिये। मुख्यमंत्री को बाड़े में भी विधायकों पर अविश्वास क्यों है? जयपुर से जैसलमेर के बाद आगे तो पाकिस्तान है, हकीकत से कब तक दूर भागेंगे।

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के कांग्रेस विधायकों को जैसलमेर किया शिफ्ट

उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत का प्रवचन सुना, दिल्ली जाना कौनसा गुनाह है? आप भी दिल्ली-मुम्बई जाते हो? हम भी भाजपा के काम से बार-बार जाएंगे, तो क्यों बता कर जाएं, यह हास्यास्पद है कि दिल्ली जाने का मतलब सरकार गिराना है। उन्होंने कहा कि श्री गहलोत भाजपा को दोष देते हैं, अगर सरकार गिर रही है तो बचाना हमारी जिम्मेदारी है क्या?

डाॅ. पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री को किस बात का डर है, आप तो लोकतंत्र के ज्ञाता हो, आपको तो डर होना ही नहीं चाहिये, बाड़े में रखकर विधायकों को परेशान किया जा रहा है, उनके घरवाले उनसे मिलने के लिए परेशान हो रहे हैं। आप बाड़ा खोलो, सरकार चलाओ, फेयरमाउंट के बजाए सचिवालय से काम करो, आमजन को काम होगा तो जैसलमेर कैसे जायेगा?

यात्री कृपया ध्यान दें, 31 अगस्त तक इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक

डाॅ. पूनियां ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार इस सत्र में भी विपक्ष द्वारा उठाये जाने वाले मुद्दों का सामना नहीं कर पायेगी, हम पूरी तैयारी के साथ प्रदेश के आमजन के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने के लिये तैयार हैं, पिछले दो सत्रों में भी सरकार घुटने के बल थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो स्थिति राजस्थान में है, वह कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोनों के लिए आत्मघाती है, मुख्यमंत्री ने भी तय कर लिया होगा कि कांग्रेस उनके हाथ से खत्म हो, महात्मा गाँधी तो नहीं कर पाये, उनके आचरण से लग रहा है कि इस जिद के कारण खुद की पार्टी टूट रही है और वे राजी हो रहे हैं।

Tags: 24ghante online.com43 विधायकों को वफादरी का तोहफाAshok GehlotDr. Satish Poonipolitical crisis in Rajasthanअशोक गहलोतडाॅ. सतीश पूनियांराजस्थान में सियासी संकटविधायकों को जैसलमेर भेजा
Previous Post

वरलक्ष्मी के व्रत के साथ करें मां की आरती

Next Post

कोलंबिया की कोयला खदान में विस्फोट, 6 की मौत, बचाव कार्य जारी

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी

08/09/2026
Naimisharanya Dham
Main Slider

अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा सीतापुर का नैमिषारण्य, बनेगा भव्य वैदिक नगरी का स्वरूप

08/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
CM Dhami commends young mountaineers Riyansh and Prisha.
Main Slider

उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा को मुख्यमंत्री ने दी शाबाशी

08/09/2026
Uproar in the Tamil Nadu Assembly
राजनीति

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

08/09/2026
Next Post
कोयला खदान में विस्फोट

कोलंबिया की कोयला खदान में विस्फोट, 6 की मौत, बचाव कार्य जारी

यह भी पढ़ें

xiaomi

पहली बार घट गई Xiaomi की कमाई, इस वजह से हुआ भारी नुकसान

20/08/2022
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly elections

पीएम मोदी के हनुमान चिराग ने जदयू के साथ भाजपा के घर में भी लगाई आग

11/11/2020
सीएम योगी CM Yogi

लखनऊ : दो बड़े अस्पतालों पर अंग तस्करी का आरोप, सीएम योगी ने बैठाई जांच

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version