• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरिशंकर मिश्र हत्याकांड में 6 साल बाद तीन हत्यारोपियों को मिली उम्रकैद की सजा

Writer D by Writer D
24/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर
0
Imprisonment

Imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के हरिशंकर मिश्रा हत्याकांड में अपर जिला जज विवेक कुमार चौरसिया की अदालत ने तीन दोषियों राजू मिश्रा, दीपू मिश्रा और गिलकानी मिश्रा को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। साथ ही अदालत ने तीनों दोषियों पर 15-15 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।

कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस ने तीनों दोषियों को जेल भेज दिया है। छह साल बाद जब कोर्ट का फैसला आया तो मृतक की पत्नी लीलावती ने कहा कि मुझे आज न्याय मिल गया है। मामला असोथर थाना क्षेत्र के छिछनी गांव का है। 27 मई 2015 को पुरानी रंजिश के चलते तीनों दोषियों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर हरिशंकर मिश्रा को मौत के घाट उतार दिया था।

आपको बता दें कि असोथर थाना क्षेत्र के छिछनी गांव के रहने वाले हरिशंकर मिश्रा खेतीबाड़ी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे। 27 मई, 2015 की सुबह साढ़े सात बजे वह साइकिल पर भूसा लादकर घर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में राजू मिश्रा, दीपू मिश्रा और गिलकानी मिश्रा ने उन्हें घेर लिया था। तीनों ने बरछी, कुल्हाड़ी और लाठी से हरिशंकर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए।

डीसीएम और कार की भीषण टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें लेकर पीएचसी असोथर पहुंचे थे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद हरिशंकर की पत्नी लीलावती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीनो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।

लीलावती अपने पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में छह सालों तक पैरवी करती रही। मामला अपर जिला जज विवेक कुमार चौरसिया की अदालत में विचाराधीन था। लीलावती को न्याय दिलाने के लिए जिला शासकीय अधिवक्ता सहदेव गुप्ता और सहायक शासकीय अधिवक्ता कल्पना देवी ने न्यायालय के समक्ष घटना से संबंधित सभी गवाह और साक्ष्य प्रस्तुत किए।

ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर में 4 श्रद्धालुओं की मौत, 30 घायल

सभी पक्षों को सुनने के बाद अपर जिला जज विवेक कुमार चौरसिया की अदालत ने तीनों अभियुक्तों राजू, दीपू और गिलकानी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने तीनों दोषियों पर 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। जिला शासकीय अधिवक्ता सहदेव गुप्ता ने बताया कि तीनों मुल्जिम हाईकोर्ट से जमानत पर थे। अदालत से फैसला आते ही तीनों को जेल भेज दिया गया।

Tags: crime newsfatehpur newslife imprisonmentup news
Previous Post

प्रदेश में फिर बना एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का नया रिकॉर्ड

Next Post

तेज रफ़्तार वाहन ने कार को मारी टक्कर, दो बहनों की मौत, भाइयों की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
accident

तेज रफ़्तार वाहन ने कार को मारी टक्कर, दो बहनों की मौत, भाइयों की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Poison

मां ने बच्चों संग खाया जहर, दो मासूमों सहित तीन की मौत; एक गंभीर

14/07/2026

बिकरू कांड: कुख्यात विकास दुबे के पिता, पत्नी समेत 18 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

19/11/2020
massive fire

आग से करीब 35 झोपड़ियां स्वाहा

16/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version