• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन बीजेपी सरकार बनी तो…’, छत्तीसगढ़ को लेकर बोले अठावले

Writer D by Writer D
27/10/2023
in छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Ramdas Athawale

Ramdas Athawale

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के चीफ रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने छ्त्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर दिलचस्प बयानबाजी की है। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने कहा है कि हमारी पार्टी छत्तीसगढ़ में चुनाव तो नहीं लड़ेगी, लेकिन अगर बीजेपी की सरकार बनी तो हम उसमें हिस्सा मांगेंगे।

आरपीआई चीफ अठावले (Ramdas Athawale) ने यह टिप्पणी बृहस्पतिवार को प्रदेश की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी। आरपीआई (ए) केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है। अठावले की पार्टी ने 2018 विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सभी सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा था।

छत्तीसगढ़ में नहीं लड़ेंगे चुनाव- रामदास अठावले (Ramdas Athawale)

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अठावले ने कहा कि आरपीआई (ए) एनडीए की सहयोगी पार्टी है और उसने प्रदेश की सभी 90 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों का समर्थन करने का फैसला किया है, इसलिए हम छत्तीसगढ़ में किसी भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि अठावले ने कहा कि अगर राज्य में फिर से बीजेपी की सरकार बनती है तो हमारी पार्टी को भी उसमें हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।रामदास अठावले ने कहा कि सरकार में हिस्सेदारी के फॉर्मूले को लेकर मैं पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमन सिंह से बातचीत करूंगा।

बीजेपी फिर से सत्ता में आएगी- रामदास अठावले (Ramdas Athawale)

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अठावले ने सत्ताधारी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अठावले ने कहा कि भूपेंद्र सिंह बघेल सरकार में राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ गया है, लेकिन लोग अब बदलाव देखना चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि बीजेपी फिर से सत्ता में आएगी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत काम किया है।

Tags: Chattisgarh ElectionsChattisgarh NewsMaharashtra NewsNational newsRamdas Athawale
Previous Post

योगी सरकार ने क‍िए पांच आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Next Post

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को जारी किया समन, राजभवन ने लगायी फटकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Anandiben Patel

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को जारी किया समन, राजभवन ने लगायी फटकार

यह भी पढ़ें

cheetah helicopter crash

आर्मी का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलटों की तलाश जारी

16/03/2023

तालिबान को पाकिस्तान की दो टूक- हमारे सैनिकों का खून बहा है…

06/01/2022
Pregnancy

बेहद खूबसूरत अहसास है मां बनना, जानें प्रेग्नेंसी के शुरूआती लक्षण

15/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version