• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी राज में महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी आगमन से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह रविवार सुबह वाराणसी पहुंचे।

मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर करारा हमला बोला। योगी सरकार की कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पूर्व की सरकारों का हाल जानती है कि उन्होंने देश को कैसे लूटा। सपा, बसपा या कांग्रेस के राज में क्या होता था ये बात जनता भूली नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा, सपा और कांग्रेस के शासनकाल को प्रदेश की जनता ने देखा है। कहा कि उनके शासनकाल में अराजकता चरम पर थी। बमकांड होते थे और सड़कों पर महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। जब से यूपी में भाजपा की सरकार आई है तब से हालात बदले हैं।

योगी सरकार लगातार अपराधियों और माफियाओं पर शिकंजा कस रही है। कहा कि आज की तारीख में अपराधी या तो जेल में हैं या तो आसमान में। योगी सरकार के साढ़े चार में न तो बमकांड हुए न कहीं एक भी दंगा हुआ। महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। इसलिए यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले लोग अपने शासनकाल को याद करें।

सीएम योगी ने सिद्धार्थनगर में किया 300 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

कहा कि केंद्र में पीएम मोदी और राज्य में सीएम योगी की सरकार आने के बाद गांव, किसान, गरीब, हर तबके तक सरकार योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे इस पर ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के साढ़े चार में लाखों की संख्या में नियुक्तियां हुईं हैं। कहा कि भाजपा सरकार में वंशवाद, परिवारवाद और जातिवाद का कोई स्थान नहीं है।

बता दें कि स्वतंत्रदेव सिंह रविवार सुबह ट्रेन से वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन पहुंचे। जहां भाजपा महानगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तीनों विधानसभाओं दक्षिणी, उत्तरी, कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी की आयोजित बैठक को संबोधित किया।

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता की मेडिकल टीम पहुंची अयोध्या

गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ छह अक्तूबर को बनारस में दो दिवसीय दौरे पर पिंडरा में पूर्वांचल की पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बनारस पहुंचे हैं। पिंडरा में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान सीएम कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर बनारस से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

Tags: Swatantradevup newsvaranasi news
Previous Post

सीएम योगी ने सिद्धार्थनगर में किया 300 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Next Post

अखिलेश राज में सड़कें इतनी खराब थीं कि साइकिल भी चलना मुश्किल थी : मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post

अखिलेश राज में सड़कें इतनी खराब थीं कि साइकिल भी चलना मुश्किल थी : मौर्य

यह भी पढ़ें

CM Yogi

चाभी नहीं प्रोडक्शन शुरू करें, यूपी के साथ पूरे उत्तर भारत के बाजार को है आपका इंतजारः सीएम योगी

20/02/2024
Prateek Jain

मुख्य विकास अधिकारी ने शहर में बॉयोकम्पोस्टर स्थापित करने के दिए निर्देश

05/08/2023
Border 2

रिकॉर्ड ब्रेकर बनी ‘बॉर्डर 2’, दूसरे दिन की कमाई ने उड़ाए होश

25/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version