• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने सिद्धार्थनगर में किया 300 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में 524.07 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें पांचों विधानसभा क्षेत्रों में हुए और होने वाले विकास कार्य शामिल हैं। लोकार्पण में सबसे बड़ा कार्य कपिलवस्तु विधानसभा के हिस्से आया है।

सिद्धार्थनगर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डुमरियागंज स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 524.07 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें पांचों विधानसभा क्षेत्रों में हुए और होने वाले विकास कार्य शामिल हैं। लोकार्पण में सबसे बड़ा कार्य कपिलवस्तु विधानसभा के हिस्से आया है।

31.60 करोड़ से स्वदेश दर्शन योजना के तहत बौद्ध थीम पार्क बनाया जाएगा। इस विधानसभा में 115.20 करोड़ रुपये के कुल 29 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ। डुमरियागंज में 58.33 करोड़, शोहरतगढ़ में 45.74 करोड़, इटवा में 41.83 करोड़ और बांसी विधानसभा से 45.39 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले कोई सोच सकता था कि यहां मेडिकल कालेज बनेगा। यदि सरकारें सोचती तो पहले ही बन गया होता। पिछली सरकारों की सोच उनके परिवार के लिए थी। हमने माधव बाबू के नाम से मेडिकल कालेज दिया। यहां नेपाल औऱ आस पास के जिले के लोगों का इलाज सुगम होगा। हमारी सरकार ने माफिया से 64 हजार हेक्टेयर की भूमि कब्जा मुक्त कराया है। इस भूमि पर गरीबों के विकास का काम हो रहा है। जिले में 30 हजार लोगों को आवास, तीन लाख लोगों को शौचालय दिए। सबका साथ-सबका विकास के साथ सरकार ने सबका विश्वास जीता है। 2017 के पहले तो बिजली भी नहीं मिलती थी। चेहरा देखकर नहीं हर गरीब की मदद हो रही है।

गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, जनता को देंगे बड़ी सौगात

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन चुका है। मुख्यमंत्री ने महाकुभ को गिनीज बुक में रिकार्ड में दर्ज कराया। मेडिकल कॉलेज दिया। राजकीय डिग्री कालेज के साथ पांच-पांच नगर पंचायतें दी है। जो विकास की बड़ी सौगात है। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि देश की आजादी में डुमरियागंज के 80 लोगों ने अपनी जान गवाई हैं। चौरीचौरा से कम नहीं है यह ऐतिहासिक भूमि। पहले मुख्यमन्त्री हैं, जिन्होंने साढे चार वर्ष में विकास रिपोर्ट कार्ड प्रेषित किया। आज हर गरीब का अपना छत है, शौचालय है। स्वास्थ्य और शिक्षा की व्यवस्था बेहतर व्यवस्था हुई है। दो बेटियों में एक बेटी की फीस माफी की सौगात बड़ी उपलब्धि है। इस बार भाजपा 350 सीट जीतेगी।

Tags: siddharthnagar newsup newsसीएम योगी
Previous Post

मैंने गुलज़ार साहब और अन्य फिल्मकारों से बहुत कुछ सीखा है – मृणालिनी पाटिल

Next Post

योगी राज में महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं : स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
Next Post

योगी राज में महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं : स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

पहले ही स्नान में दिखा आस्था-उमंग का जनसैलाब, महाकुम्भ की दिव्यता देख श्रद्धालु हुए मुग्ध

13/01/2025
gifts

कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में कैदी ने GF संग लिए सात फेरे, वकील-पुलिस बने साक्षी

04/03/2025

इन खास संदेशों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

06/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version