• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चाभी नहीं प्रोडक्शन शुरू करें, यूपी के साथ पूरे उत्तर भारत के बाजार को है आपका इंतजारः सीएम योगी

Writer D by Writer D
20/02/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को लखनऊ में अशोक लीलेंड की इलेक्ट्रिक वाहन फैक्ट्री के भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने कहा कि हिंदुजा ग्रुप के प्रकाश जी और अशोक जी ने अभी मुझे डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस की चाभी सौंपी है। चाहूंगा कि सिर्फ चाभी नहीं, बल्कि जल्दी से जल्दी वो यहां अपना प्रोडक्शन शुरू करें। उत्तर प्रदेश का बाजार ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत का बाजार उनका इंतजार कर रहा है। इससे पूर्व सीएम योगी को हिंदुजा ग्रुप की तरफ से डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस की चाभी और मोमेंटो प्रदान किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने प्लांट में इलेक्ट्रिक बसों का अवलोकन भी किया और उनके फीचर्स के बारे में भी जानकारी ली। हिंदुजा ग्रुप के अधिकारियों ने उन्हें ई व्हीकल्स की विशेषताओं से परिचित कराया। सीएम योगी ने हिंदुजा ग्रुप के प्रमुख लोगों और अधिकारियों के साथ मंत्रणा भी की।

इन्वेस्टर्स भी लें इनीशिएटिव

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट अशोका लीलेंड के माध्यम से स्थापित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए हिंदुजा ग्रुप, अशोका लीलेंड को शुभकामनाएं देता हूं। उत्तर प्रदेश में हम जैसे इन्वेस्टर फ्रेंडली पॉलिसी लेकर आते हैं। वैसे ही इन्वेस्टर्स को भी अपने निवेश को पब्लिक फ्रेंडली बनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एक लाख स्कूली बस हैं हमारे पास, ये सब रिप्लेस हो जाएंगी इलेक्ट्रिक बसों में बशर्ते इस दिशा में हम लोगों ने थोड़ा भी इनीशिएटिव लिया तो।
उत्तर प्रदेश में एक लाख 5 हजार से अधिक राजस्व गांव हैं और दो लाख से अधिक मजरे हैं। अगर इन एक लाख गांवों को हमें शहरों से जोड़ना होगा तो भी सस्ती सेवा के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा सस्ती और लोकप्रिय माध्यम बन सकती है। इसमें हम अपने तमाम युवाओं को इस सर्विस के साथ जोड़ सकते हैं। यहां पर भी हिंदुजा ग्रुप भी कुछ इनीशिएटिव ले और स्टेट गवर्नमेंट भी इसको आगे बढ़ाए।

बिहार, मध्यप्रदेश और नेपाल तक यूपी का बाजार

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि एक-एक गांव को जोड़ने के लक्ष्य के साथ हमें आगे बढ़ना होगा। उत्तर प्रदेश के अंदर गांव को शहर से जोड़ने के लिए प्रयास करना होगा। गांव का प्रोडक्ट शहर में आए, इसके लिए माल ढोने वाले छोटे ट्रक का उपयोग किया जा सकता है। फिर चीनी प्लांट के रूप में हम लोग दूध को दुग्ध समितियों के साथ जोड़कर सिटी में लाने में योगदान दे सकेंगे तो यह बहुत बड़ा मार्केट आपको अकेले यूपी में मिलेगा। यूपी का मतलब यूपी नहीं है,यूपी का मतलब बिहार भी, मध्यप्रदेश भी और नेपाल भी, यूपी के साथ किसी न किसी रूप में जुड़ा हुआ है। ये सभी राज्य इस सुविधा का लाभ लेंगे।

यूपी की ई व्हीकल पॉलिसी इन्वेस्टर्स के लिए भी और बायर्स के लिए भी

सीएम योगी ने प्रदेश सरकार द्वारा लागू इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा सोमवार को 10 लाख 24 हजार करोड़ रुपए के निवेश कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया है। आज इसी के तहत अशोका लीलेंड ने अपने कार्य को शुरू भी कर दिया है। विश्वास व्यक्त करता हूं कि उत्तर प्रदेश का बाजार आपका इंतजार कर रहा है। जितनी जल्दी और तेजी के साथ आप अपने कार्य को आगे बढ़ा सकते हैं, ये आप पर निर्भर करेगा। उत्तर प्रदेश सरकार अपनी पॉलिसी के अंतर्गत हर इलेक्ट्रिक बस में 20 लाख रुपए तक की इन्सेंटिव दे रही है। इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए यूपी की पॉलिसी अलग है। यह इन्वेस्टर्स के लिए भी है और खरीदने वाले के लिए भी है। यह देश की सबसे अच्छी पॉसलिसी में से एक है। इसका लाभ इन्वेस्टर्स के साथ-साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदारों को भी मिलेगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री जी का जो लक्ष्य है कि नेट जीरो के लक्ष्य को हमें प्राप्त करना ही होगा। उस दिशा में यह एक सकारात्मक कदम होगा।

इस अवसर पर हिंदुजा ग्रुप भारत के अध्यक्ष अशोक हिंदुजा, प्रकाश हिंदुजा, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक डॉ राजेश्वर सिंह,विकास गुप्ता, औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह, यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी और हिंदुजा ग्रुप के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: ashok leylandcm yogiLucknow News
Previous Post

साय सरकार पीएम आवास बनाने के लिए फ्री में देगी रेत, वित्त मंत्री ने की घोषणा

Next Post

काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, धामी ने पीएम और रेल मंत्री का जताया आभार

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
CM Dhami

काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, धामी ने पीएम और रेल मंत्री का जताया आभार

यह भी पढ़ें

Sooji Roll

मेहमानों के लिए बनाएं यह बेहतरीन रेसिपी, झटपट बनकर होगी तैयार

16/10/2024
Karnataka scandal

टीवी पर चली भाजपा नेता की अश्लील बातों की सीडी, संकट में फंसी इस राज्य की सरकार

03/03/2021
india vs australia

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलने की बढ़ी संभावना

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version