• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुश्ती पर दंगल: बृजभूषण सिंह के इस्तीफे पर अड़े पहलवान

Writer D by Writer D
20/01/2023
in खेल
0
Wrestler Protest

Wrestler Protest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ कुश्ती खिलाड़ियों का विरोध प्रदर्शन (Wrestlers Protest) लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ( Brij Bhushan Singh) पर महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। खिलाड़ियों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की है। इस बीच गुरुवार देर रात प्रदर्शनकारी पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और अपनी शिकायतों को लेकर बातचीत की।

वहीं, सूत्रों की मानें तो खेल मंत्रालय की ओर से बृजभूषण सिंह को 24 घंटे में महासंघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को कहा गया है लेकिन बृजभूषण ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है।

दरअसल, यह पूरा मामला बीते दिन 18 जनवरी को तब गर्माया जब महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न और उन्हें परेशान करने का आरोप भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगा। इस आरोप को लेकर देश के दिग्गज पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शरू कर दिया, जो आज गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। खिलाड़ियों की स्पष्ट मांग है कि वर्तमान अध्यक्ष को पद से हटाया जाए और किसी खिलाड़ी को ही महासंघ का अध्यक्ष बनाया जाए। वहीं, महासंघ के कामकाज पर भी सवाल उठाए गए हैं।

पहलवानों का कहना है कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती वो धरने पर बैठेंगे और किसी भी इवेंट में कोई एथलीट हिस्सा नहीं लेगा।

अपनी इसी मांग को लेकर खिलाड़ियों का एक दल आज देर रात खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचा। खेल मंत्री से मिलने वाले खिलाड़ियों में बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बबिता फोगाट व अन्य पहलवान शामिल रहे।

दूसरी ओर, बृजभूषण शरण सिंह ने खुद पर लगे आरोपों को साजिश बताया है और कहा है कि अगर आरोप साबित होते हैं तो वे फांसी पर भी लटकने को तैयार हैं।

सूत्रों की मानें तो खेल मंत्रालय की तरफ से बृजभूषण सिंह को महासंघ के अध्यक्ष पद 24 घंटे में इस्तीफा देने को कहा गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर वो पद से खुद नहीं हटते हैं तो उन्हें हटाया जाएगा। जबकि बृजभूषण सिंह ने फिलहाल इस्तीफा देने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन (Wrestlers Protest)

इससे पहले खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक के साथ बैठक की। इसमें समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया है, लेकिन पुनिया ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया है कि जब तक अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को पद से नहीं हटाया जाता और फेडरेशन को भंग नहीं किया जाता तब तक धरना इसी तरह जारी रहेगा। कल (गुरुवार) सुबह दोबारा खिलाड़ी सुबह 10 बजे से हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने साफ तौर पर यह भी कहा कि अधिकारियों के साथ जो बैठक हुई सिर्फ उसमें आश्वासन मिला है, जो काफी नहीं है।

खिलाड़ियों में से ही अध्यक्ष बनाने की मांग

प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपनी बात रखते हुए बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाने के साथ कहा कि अब हमारे पास उनके खिलाफ ना सिर्फ पक्के सबूत हैं, बल्कि पांच से छह लड़कियां भी हैं। जिन्होंने शोषण की शिकायत की है। कल विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से लगातार मुझे देशभर से महिला खिलाड़ियों के फोन आ रहे हैं कि आपने बहुत अच्छा किया। हमारी आवाज उठाई। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे।

फोगाट ने कहा कि हमारी अपील प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और सुप्रीम कोर्ट से है कि पूरे मामले का संज्ञान लेकर न्यायिक जांच करवाई जाए। साथ ही जांच होने तक फेडरेशन को भी भंग किया जाए और उसके अध्यक्ष को भी हटाया जाए। हम लोगों की एक मांग यह भी है कि फेडरेशन का अगला अध्यक्ष हमारे बीच से ही किसी खिलाड़ी को बनाया जाए जो खिलाड़ियों की परेशानी को समझ सके।

Tags: Brij Bhushan Singhdelhi newssports newswrestler protest
Previous Post

मांगलिक दोष पैदा करता हैं शादी में बाधा, इन उपायों से करें इसे कम

Next Post

राखी सावंत बनी ‘गंगूबाई’, टशन में पुलिस स्टेशन से निकली बाहर

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

28/10/2026
खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
खेल

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

21/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
Next Post
Rakhi Sawant

राखी सावंत बनी 'गंगूबाई', टशन में पुलिस स्टेशन से निकली बाहर

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh

सीएम ने निगम का शुल्क अदा नहीं करने पर बिल्डर की संपत्ति अटैच के दिए आदेश

27/06/2024

हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह के घर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य

09/12/2021
Suicide

किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छेड़खानी का आरोप लगने से था क्षुब्ध

05/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version