• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहली बार घट गई Xiaomi की कमाई, इस वजह से हुआ भारी नुकसान

Writer D by Writer D
20/08/2022
in Business
0
xiaomi

xiaomi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चीन में COVID पाबंदियों की वजह से कई कंपनियों का रेवेन्यू कम हुआ है. इस लिस्ट में Xiaomi का नाम भी शामिल है. शाओमी दुनियाभर में स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट का कारोबार करती है. चीन में कंपनी कंज्यूमर्स गुड्स से लेकर स्मार्टफोन तक बेचती और मैन्युफैक्चर करती है.

Xiaomi Corp का रेवेन्यू दूसरी तिमाही में कम हुआ है. इसकी मुख्य वजह दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार का सिकुड़ना है. चीन में कोविड की वजह से कई पाबंदियां लागू की गई थी.

यही वजह है कि शाओमी (Xiaomi) जैसी कंपनी की भी आय कम हुई है. ईयर-ऑन-ईयर Xiaomi का रेवेन्यू साल की दूसरी तिमाही में 20 परसेंट गिरकर 70.17 अरब युआन (लगभग 10.31 अरब डॉलर) पहुंच गया है.

पहली बार हुआ कंपनी के साथ ऐसा

पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी का रेवेन्यू तो घटा ही है. लिस्टिंग के बाद यह पहला मौका है, जब कंपनी के रेवेन्यू में कमी आई है. साल की पहली तिमाही में चीन के शंघाई समेत कई शहरों में लॉकडाउन लगा था.

इसके प्रभाव से अभी तक चीन का कंज्यूमर्स कंजम्पशन निकल नहीं पाया है. डेटा पर नजर डाले तो जुलाई महीने में चीन की अर्थव्यवस्था अप्रत्याशित रूप से गिरी है. चीन का स्मार्टफोन बाजार खास तौर पर इस स्लोडाउन से प्रभावित हुआ है.

दूसरी तिमाही में ईयर-ऑन-ईयर स्मार्टफोन यूनिट्स शिपमेंट में 10 परसेंट की कमी आई है. शाओमी की आय का आधे से ज्यादा हिस्सा स्मार्टफोन्स की बिक्री से आता है. Xiaomi की स्मार्टफोन सेल्स 29 परसेंट गिरी हैं.

उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों को मिलेगी वैश्विक पहचान

साल 2021 में शाओमी की सेल्स में बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद कंपनी Huawei से आगे निकल गई. Huawei के प्रोडक्शन पर अमेरिकी प्रतिबंध के बाद काफी प्रभाव पड़ा था और इसका फायदा सीधे तौर पर शाओमी को मिला.

चीन के बाहर शाओमी का दूसरा बड़े बड़ा बाजार भारत है. भारत में भी कंपनी को चुनौतियों को सामना करना पड़ रहा है. यहां कंपनी पर टैक्स चोरी का आरोप लगा है और इस मामले में जांच भी चल रही है.

इस साल अप्रैल में भारतीय एजेंसियों ने शाओमी के 72.5 करोड़ डॉलर के एसेट को सीज किया है. कंपनी पर रॉयल्टी पेमेंट में गड़बड़ी का आरोप लगा है. हालांकि, शाओमी ने इन आरोपों से इनकार किया है.

Tags: Business NewsBusiness news in hindiXiaomi
Previous Post

एशिया कप 2022 से बाहर हुए शाहीन शाह अफरीदी

Next Post

योगी सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग कर विदेशी पर्यटकों को देगी बौद्ध सर्किट साहित्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

31/10/2026
Gold-Silver
Business

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

30/10/2026
Business

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

29/10/2026
Gold
Business

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

29/10/2026
Gold
Business

सोना-चांदी के दाम में बड़ी कटौती, रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंची कीमतें

28/10/2026
Next Post
Buddha

योगी सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग कर विदेशी पर्यटकों को देगी बौद्ध सर्किट साहित्य

यह भी पढ़ें

arrested

सिपाही के पिता का हत्यारोपित गुजरात से गिरफ्तार

05/11/2021
The third phase of vaccination starts from May 1

देश में 45 पार के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू, मिले 72,330 नए कोरोना संक्रमित

01/04/2021
Indian Airforce bring oxygen

देश में Oxygen की कमी पूरी करने के लिए विदेशों मंगाने की तैयारी, वायुसेना तैयार

22/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version