• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वन महोत्सव के दौरान पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बनाने के लिए योगी सरकार तैयार

पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बनाने को यूपी तैयार

Writer D by Writer D
03/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
van mahotsav

van mahotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार वन महोत्सव के दौरान चार जुलाई को पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बनाने के लिये कमर कस चुकी है। इस दिन 25 करोड़ पौध लगाये जाएंगे।

इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल झांसी में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे पौधरोपण करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री और नोडल अधिकारी भी अपने अपने प्रभार वाले जिलों में पौधरोपण करने के साथ इसकी निगरानी करेगें।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने के लिये लोगों को कृषि जलवायु की अनुकूलता के अनुसार उनकी पसंद की प्रजातियों के पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। हर जिले के लिए अलग अलग लक्ष्य तय किए गए हैं। अब तक लोग 17 करोड़ से अधिक पौधे ले जा चुके हैं। लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएं इसके लिए सरकार ने पौधे लगाओ,इनाम पाओ के नाम से एक प्रतियोगिता भी शुरू की है। इसके तहत पौध लगाने की फोटो वनविभाग के वेबसाइट पर लोड करनी होगी। पौधरोपण वाली खास प्रविष्टियों को सरकार पुरस्कृत भी करेगी।

प्रदेश को मिलेंगे नौ नए मेडिकल कॉलेज, PM मोदी इसी महीने करेंगे उद्घाटन

उन्होने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में अब तक अलग अलग प्रजातियों के 60,24,46,551 पौधे लगाए जा चुके हैं। पर्यावरण दिवस और ऐसे ही अन्य अवसरों पर लगने वाले पौधों की संख्या इसके अतरिक्त है। इस तरह इस साल मिशन 30 करोड़ के इन पौधों की संख्या को जोड़ दें तो यह संख्या सौ करोड़ के करीब होगी।

पौधरोपण अभियान को सौ फीसद सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। वन विभाग इसकी नोडल एजेंसी है। 26 अन्य विभाग इसमें सहयोग कर रहे हैं। इन विभगों को कुल 19.20 करोड़ पौध रोपड़ का लक्ष्य दिया गया है। बाकी 10.80 करोड़ पौधे वन विभाग लगाएगा। कृषि जलवायु क्षेत्र के अनुसार हर जिले में लोगों की मांग के अनुसार समय से पौधे उपलब्ध हों, इसके लिए वन विभाग की 1813 पौधशालाओं में 42.17 करोड़ पौध तैयार किए जा चुके हैं। इसके अलावा रेशम और उद्यान विभाग भी अपनी नर्सरियों में पौध तैयार किए हैं। सरकारी विभागों, विभिन्न अदालतों के परिसर, किसानों, संस्थाओं, व्यक्तियों, निजी और सरकारी स्कूलों, केंद्र सरकार के उपक्रमों, स्थानीय निकायों, रेलवे, रक्षा, औद्योगिक इकाइयों, सहकारी समितियों को पहले की तरह वन विभाग निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराएगा। पारदर्शिता के लिए जो विभाग पौधे लगाएगा वह उस जगह की जिओ टैंगिग भी कराएगा।

खुदरा व थोक व्‍यापार को एमएसएमई में शामिल करने का CM योगी ने किया स्‍वागत

सूत्रों के अनुसार रिकॉर्ड पौधरोपण के कारण पिछले चार साल में उत्तर प्रदेश में वनावरण और वृक्षावरण दोनों में वृद्धि हुई है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की स्टेट फारेस्ट रिपोर्ट 2019 के अनुसार उत्तर प्रदेश में 2017 की तुलना में वनावरण में 127 किलोमीटर की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश का वृक्षावरण राष्ट्रीय औसत 2.89 फीसद की तुलना में 3.05 फीसद है।

वन महोत्सव के दौरान उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल झांसी (सिमरधा डैम) पर स्मृति वाटिका की स्थापना करेंगी। इसके तहत वह वहां पर बहुपयोगी पौधों पोषक तत्वों और ओषधीय गुणों से भरपूर पौधे लगाएंगी। इनकी कुल संख्या करीब पांच हजार होगी।

स्मृति वाटिका झांसी से करीब 8 किमी दूर झांसी-ग्वालियर मार्ग पर पहुज नदी के किनारे बने सिमरधा बंधे के पहुच मार्ग पर है। इसके एक ओर पहुज नदी का विशाल जल भराव वाला क्षेत्र है तो दूसरी हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद की विशाल प्रतिमा। इसके नाते यहां का दृश्य बेहद खूबसूरत है। स्मृति वाटिका इसे और मनोरम बनाएगी।

वाटिका में लगने वाले सामान्य प्रजाति के पौधों में आंवला, हरड़, ढाक, कदम्ब, बरगद, गूलर, जामुन, इमली, बेल, नीम, अर्जुन,कैथा, मौलश्री, सहजन और बहेड़ा के पेड शामिल हैं।

Tags: Lucknow Newsup newsvan mahotsavvan mahotsav in up
Previous Post

बीजेपी सरकार 2 साल से पुलवामा शहीद की शहादत का बना रही मज़ाक : उपेंद्र सिंह

Next Post

सत्ता का ऐसा बदरंग चेहरा कभी नहीं देखा गया : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
akhilesh yadav

सत्ता का ऐसा बदरंग चेहरा कभी नहीं देखा गया : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

vacciantion

यूपी में अब तक 13 करोड़ 01 लाख से अधिक लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

30/10/2021

रेल मंत्री ने छात्रों से कि अपील, कहा- रेलवे आपकी संपत्ति है, इसे सुरक्षित रखें

26/01/2022
AK Sharma

OTS में मंगलवार तक 35 लाख उपभोक्ताओं ने लिया लाभ, 3500 करोड़ रूपये राजस्व की हुई प्राप्ति: एके शर्मा

20/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version