• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेल मंत्री ने छात्रों से कि अपील, कहा- रेलवे आपकी संपत्ति है, इसे सुरक्षित रखें

Writer D by Writer D
26/01/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB), RRB NTPC CBT 2 और Group D CBT 1 की परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का प्रर्दशन उग्र हो चला है। कई जगह पर छात्रों ने आज भी ट्रेनों में आग लगा दी।

छात्रों के प्रदर्शन पर बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। रेल मंत्री ने कहा, मैं छात्रों से अनुरोध करता हूं कि वे कानून अपने हाथ में न लें। हम उनके द्वारा उठाई गई शिकायतों और चिंताओं को लेकर गंभीर हैं और जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘मैं अपने छात्र मित्रों से निवेदन करना चाहूंगा कि रेलवे आपकी संपत्ति है, आप अपनी संपत्ति को संभालकर रखें। पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था के आधार पर काम कर रहा है, कोई भी सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ न करें।

रेलवे परीक्षार्थियों का उग्र प्रदर्शन, पैसेंजर ट्रेन में लगाई आग

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, परीक्षा से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली। एक लाख 40 हजार वैकेंसी है और एक करोड़ से ज्यादा आवेदन आए थे। उन्होंने कहा, इतनी बड़ी संख्या में परिक्षार्थी हों तो एक बार में परीक्षा लेना कठिन है, इस वजह से दो लेवल किया गया था।

बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रेल मंत्री ने कहा, हमें एक समाधान खोजना होगा कि जिन लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे पीड़ित न हों, लेकिन जिन्हें शिकायतें हैं, उन्हें भी संबोधित किया जाएगा। उन्होंने कहा, राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बहुत संवेदनशीलता के साथ काम किया है। सारे छात्र बंधुओं से अनुरोध करूंगा कि वे अपने मुद्दों को औपचारिक तौर पर रखें, हम संवेदनशीलता के साथ विचार करेंगे। हम इस मुद्दे का जल्द से जल्द हल चाहते हैं, हम विलंब नहीं करना चाहते। कमेटी को 4 मार्च तक रिपोर्ट देनी है।

क्या है पूरा मामला?

छात्र रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (आरआरबी-एनटीपीसी) परीक्षा 2021 के परिणाम का विरोध कर रहे हैं। विरोध कर रहे छात्रों ने कई जगहों पर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है, जिसके कारण रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों का दावा है कि 2019 में जारी आरआरबी अधिसूचना में केवल एक परीक्षा का उल्लेख किया गया था। उन्होंने अधिकारियों पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।

Tags: delhi newsNational newsRailway Minister Ashwini Vaishnav
Previous Post

सुकन्या समृद्धि अकाउंट्स में ऐसे करें ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर, मिलता है ज्यादा रिटर्न

Next Post

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में 1000 ड्रोन्स दिखाएंगे भारत का जलवा, देखें बेस्ट ड्रोन शो

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

16/07/2026
Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
Next Post

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में 1000 ड्रोन्स दिखाएंगे भारत का जलवा, देखें बेस्ट ड्रोन शो

यह भी पढ़ें

Rohit Sharma

खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा के कोच को मिलेगा ये बड़ा सम्मान

14/11/2022

‘टप्पू’ का हाथ थामे दिखी ‘बबीता जी’, फोटो वायरल

24/10/2021

ब्रिगेडियर लिड्डर की पत्नी और बेटी ने दी अंतिम विदाई, रक्षामंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि

10/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version